WBJEE 2023 Application Form (close)- कल के बाद नहीं मिलेगा मौका

1 minute read
MCA entrance exam

वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशनस बोर्ड ने WBJEE Application Form 2023 की आखरी तारीख 20 जनवरी 2023 यानी कल की निर्धारित की है। अगर आप अभी तक फॉर्म फिल नहीं कर पाए हैं तो WBJEE Application Form 2023 को WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in. से भर सकते हैं। WBJEE Application Form 2023 से जुड़ी अन्य जानकारी जो आपके लिए आखरी तारीख से पहले जानना आवश्यक है उनमें ज़रूरी डेट्स, फॉर्म भरने की प्रक्रिया और क्या रहेगी फीस जैसी जानकारी शामिल है । तो अगर आप WBJEE एग्जाम में बैठना चाहते हैं तो आपको कल से पहले सही तरह से WBJEE Application Form 2023 को भरना होगा । एप्लीकेशन फॉर्म में क्या भरें? कैसे भरें? साथ ही फीस से जुड़ी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है। 

क्या रहेंगी WBJEE Application Form 2023 के बाद की Important Dates?

हालाकि अथॉरिटीज ने WBJEE 2023 के एप्लीकेशन फॉर्म की आखरी डेट कल यानी 20 जनवरी निर्धारित की है। डेट्स की जानकारी आप चाहें तो WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते हैं। एप्लीकेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स हमने नीचे टेबल में मेंशन की है-

इवेंट्स डेट्स 
WBJEE 2023 application form भरने की आखिर तारीख जनवरी  20, 2023
WBJEE application correction Windowजनवरी 22, 2023
WBJEE admit card date 2023अप्रैल 20, 2023
WBJEE 2023 exam dateअप्रैल 30, 2023

WBJEE Application Form 2023 कैसे भरें?

WBJEE Application Form 2023 भरने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स हमने नीचे पॉइंटर्स में समझाए हैं- 

स्टेप 1

Online WBJEE Registration 2023 – पहले स्टेप में कैंडिडेट को अपनी WBJEE Exam registration 2023 के प्रोसेस को पूरा करना होगा-

  • WBJEE 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट wbjee.nic.in को विज़िट करें। 
  • ‘New Registration’ के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी डिटेल्स जैसे पिता का नाम, माता का नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, जेंडर, कांटेक्ट नंबर आदि भरें। 
  • बाकी कांटेक्ट डिटेल्स भरें ( एड्रेस, डिस्ट्रिक्ट, स्टेट, पिन कोड, ईमेल आईडी आदि )
  • एक पासवर्ड और सिक्योरिटी क्वेशन जवाब सहित क्रिएट करें। 
  • WBJEE registration 2023 के दौरान भरी गई डिटेल्स को प्रीव्यू करें और ;Submit’ पर क्लिक करें। 

स्टेप 2 

WBJEE Application Form 2023 भरें – इसके बाद कैंडिडेट को WBJEE कैंडिडेट पोर्टल का इस्तमाल कर लॉगिन करना होगा। यहाँ आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की ज़रूरत पड़ेगी। कैंडिडेट को अपनी अनिवार्य डिटेल्स भरने के बाद एप एग्जाम सेंटर ज़ोन का सिलेक्शन करना होगा।

स्टेप 3  

फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें : डिटेल्स भरने के बाद कैंडिडेट को अपनी फोटोग्राफ की स्कैन्ड इमेज और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। अथॉरिटीज द्वारा दी गयी इंस्ट्रक्शंस का ख़ास ध्यान रखें। डाक्यूमेंट्स की स्पेसिफिकेशंस हमने नीचे टेबल में मेंशन की हैं।

इमेज फॉर्मेट साइज़ डाइमेंशन्स 
PhotographJPG/JPEG10 KB to 200 KB4 cm x 3 cm
SignatureJPG/JPEG4 KB to 30 KB4 cm x 1.5 cm

स्टेप 4 

एप्लीकेशन की फीस भरें : अगला कदम आपकी फीस सब्मिशन का है। WBJEE 2023 की एप्लीकेशन फीस जनरल केटेगरी के लिए INR 500 है।  जबकि SC/ST/OBC-A/OBC-B के लिए यह राशी INR 400 है। 

स्टेप 5 

प्रिंट आउट निकालें : आखरी स्टेप में कैंडिडेट को भविष्य के लिए कन्फ़र्मेशन पेज को डाउनलोड कर, उसका प्रिंटआउट निकालना होगा। 

WBJEE Application Form 2023 में करेक्शन कबतक करा सकते हैं?

अथॉरिटीज आपके एप्लीकेशन फॉर्म में मौजूद जानकारी को ठीक करने का मौका भी देती है। WBJEE 2023 की करेक्शन विंडो जनवरी 22, 2023 से खुलेंगी। कैंडिडेट्स अपने फॉर्म में हुई गलतियों का सुधार इस टाइम स्पैन में कर सकते हैं। हलाकि जानकारी जैसे कैंडिडेट का नाम, माता पिता का नाम, जेंडर, डोमिसाइल और डेट ऑफ़ बर्थ की तारीख में आप बदलाव नहीं कर पाएंगे। कोशिश करियेगा की आप इस समय के दायरे में हर मौजूदा जानकारी को ठीक कर पाएं। इसके बाद यह विंडो नहीं खुल पाएगी। 

इस आर्टिकल में हमने आपको एप्लीकेशन से जुड़ी जानकारी दी जिसमें फॉर्म कैसे भरें यह भी शामिल था। ऐसी ही अपडेटस के लिए बने रहिए हमारे साथ और हमारे आने वाले आर्टिकल्स भी ज़रूर पढ़िए।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*