Today School Assembly News Headlines (28 June) : स्कूल असेंबली के लिए 28 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (28 June) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में हम Today School Assembly News Headlines in Hindi (28 June) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (28 June)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (28 June) इस प्रकार हैंः

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।
  • नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. पॉल ने नई दिल्ली में भारत में स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए कानूनी वातावरण आकलन पर राष्ट्रीय परामर्श का उद्घाटन किया।
  • आईएमडी ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया; दिल्ली में भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
  • दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिली।
  • केरल में भारी बारिश; बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर, 9 जिलों में अलर्ट जारी।
  • ‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन‘ (DRDO) ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय नौसेना को मीडियम रेंज-माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट सौंपा है।  
  • नवीनतम बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के पैरा बैटमिंटन खिलाड़ी ‘सुहास एल यथिराज’ (Suhas L Yathiraj) दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं।
  • सैम पित्रोदा फिर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • ICSI CSEET 2024 जुलाई सत्र के एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी, डाउनलोड करने के चरण।
  • IGNOU New Course 2024 : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) का एक नया कोर्स शुरू किया है।
  • JoSAA काउंसलिंग 2024 : राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट Josaa.Nic.In पर जारी कर दिया गया है।
  • सीबीएसई कक्षा 10, 12 पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2024 घोषित। डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक जारी कर दिया गया है।
  • मध्य प्रदेश के स्कूलों में 1975-77 आपातकाल पर अध्याय शुरू किया जाएगा: मुख्यमंत्री मोहन यादव।
  • CUET UG उत्तर कुंजी 2024 जल्द ही जारी की जाएगी।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • सीबीआई की टीम नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए झारखंड के हजारीबाग पहुंची।
  • दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की नई स्पेक्ट्रम आवश्यकता को पूरा करने और लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी दिल्ली के एम्स में भर्ती।
  • दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने पाकिस्तान में लोकतंत्र और मानवाधिकारों का समर्थन करने वाला द्विदलीय प्रस्ताव पारित किया।
  • केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने राष्ट्रव्यापी विरोध के बीच वित्त विधेयक वापस लिया।
  • दुबई में हुनर ​​भारतीय लोक और जनजातीय कला प्रदर्शनी शुरू हुई।
  • बोलीविया के सशस्त्र बलों ने ला पाज़ में राष्ट्रपति भवन से बख्तरबंद वाहन और सैनिक वापस बुलाए।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बोइंग स्टारलाइनर की समस्या के कारण आईएसएस में फंसे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • क्रिस सिल्वरवुड ने श्रीलंका के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया।
  • पुरुषों का टी20 क्रिकेट विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने त्रिनिदाद में पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया।
  • भारतीय जोड़ी प्रियांशु राजावत और मालविका बंसोड़ टेक्सास में यूएस ओपन बैडमिंटन में प्री-क्वार्टर में पहुंचे।
  • सुपरबेट शतरंज क्लासिक में, डी. गुकेश ने रोमानिया में जीत के साथ शुरुआत की।
  • हॉकी इंडिया ने पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
  • भारतीय तैराक धीनिधि देसिंघु और श्रीहरि नटराज ने यूनिवर्सलिटी कोटा के माध्यम से 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

28 जून के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2007 में आज ही के दिन आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया था।
  • 1981 में 28 जून को ही चीन ने कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला गया था।
  • 1976 में आज ही के दिन अमेरिका के एयरफोर्स एकेडमी में पहली महिला का प्रवेश हुआ था।
  • 1926 में आज ही के दिन गोत्तलिब डैमलर और कार्ल बेन्ज ने दो कंपनियों का विलय कर मर्सिडीज-बेंज की शुरुआत की थी।
  • 1919 में 28 जून को ही वारसा की संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।
  • 1902 में आज ही के दिन अमेरिकी संसद ने स्पूनर कानून पारित कर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया था।
  • 1894 में 28 जून को ही श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित किया गया था।
  • 1857 में आज ही के दिन नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया था।
  • 1838 में 28 जून को ही विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं थीं।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

इस बात से फर्क नहीं पड़ता तुम कितनी ग़लती करते हो या कितनी धीरे बढ़ रहे हो, उन लोगों से बहुत आगे हो जो कोशिश ही नहीं करते– टोनी रॉबिंस।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 13 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 14 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 15 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 16 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 17 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 18 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 19 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 20 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 21 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 22 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 23 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 24 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 25 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 26 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today School Assembly News Headlines in Hindi (28 June) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*