JEE Advanced 26 May 2024 : पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स इस दिन चुन सकते हैं स्क्राइब

1 minute read
JEE Advanced 26 May 2024

JEE Advanced 26 May 2024 : ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड (जेईई एडवांस्ड) 26 मई 2024 को आयोजित होगी। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स या 40 प्रतिशत से कम विकलांगता वाले और लिखने में कठिनाई का सामना करने वाले कैंडिडेट्स 25 मई 2024 को स्क्राइब (लेखक) चुन सकेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई एडवांस्ड 2024 के आयोजन से पहले कहा गया है कि स्क्राइब (लेखक) पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए केवल प्रश्नों को पढ़ने और/या उत्तर लिखने में मदद करेगा। इसमें कहा गया है कि एक लेखक न तो प्रश्नों की व्याख्या करेगा और न ही कोई समाधान बताएगा।

कैंडिडेट्स को बता दें कि स्क्राइब की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए उन्हें आवेदन के दौरान निर्धारित प्रारूप में निकटतम जोनल समन्वयक या अध्यक्ष से अनुरोध करना होगा। इसके बाद ही जोनल समन्वयक आईआईटी, परीक्षा केंद्र के परीक्षण केंद्र प्रशासक (टीसीए) के माध्यम से लेखकों का एक पैनल उपलब्ध के लिए व्यवस्था करेंगे।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Admit Card Link : जेईई एडवांस एडमिट कार्ड jeeadv.ac.in पर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

कैंडिडेट्स को अपना स्क्राइब (लेखक) लाने की अनुमति नहीं

स्क्राइब (लेखक) 11वीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम के छात्र होंगे। PwD/डिस्लेक्सिक (गंभीर)/ 40% से कम विकलांगता वाले और लिखने में कठिनाई वाले उम्मीदवारों को इस पैनल से एक स्क्राइब (लेखक) का चयन करना होगा। कैंडिडेट्स को अपना स्क्राइब (लेखक) लाने की अनुमति नहीं होगी।

पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए चार घंटे की है अवधि निर्धारित 

जेईई एडवांस 2024 के प्रत्येक पेपर की कुल अवधि तीन घंटे है लेकिन यह पीडब्ल्यूडी कैंडडेट्स और 40 प्रतिशत से कम विकलांगता वाले और लिखने में कठिनाई वाले कैंडिडेट्स के लिए चार घंटे निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2024 Exam : 26 मई को है जेईई एडवांस, जानें आखिरी समय में तैयारी करने के टिप्स

भारत के 222 शहरों में होगा परीक्षा का आयोजन

आपको बता दें कि जेईई एडवांस परीक्षा (JEE Advanced 26 May 2024) में जेईई मेन पास करने वाले कैंडिडेट शामिल होंगे। जेईई एडवांस का आयोजन भारत के 222 शहरों में किया जा रहा है। कैंडिडेट्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय एग्जाम सिटी का विकल्प चुनते हैं और इस दौरान उन्हें 8 सिटी का ऑप्शन मिलता है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Advanced 26 May 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*