Today School Assembly News Headlines (13 July) : स्कूल असेंबली के लिए 13 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (13 July) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में हम Today School Assembly News Headlines in Hindi (13 July) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (13 July)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (13 July) इस प्रकार हैंः

  • डीआरडीओ ने प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना के तहत उद्योगों को 7 नई परियोजनाएं प्रदान कीं।
  • दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए।
  • भारत और भूटान पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर सहमत हुए।
  • आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम प्रायद्वीप, पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश की भविष्यवाणी की।
  • नीट पेपर लीक मामला: सीबीआई रिमांड के बाद 4 लोगों को पटना बेउर जेल भेजा गया।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय ने एलएलबी पाठ्यक्रम में मनुस्मृति को शामिल करने के प्रस्ताव को खारिज किया।
  • सुप्रीम कोर्ट ने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथियां 2024 जारी कर दी गई हैं।
  • सीबीएसई स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध हो गया।
  • आईआईटी गुवाहाटी का 26वां दीक्षांत समारोह 14 जुलाई को, 2,000 से अधिक डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेएनयू हिंदू, बौद्ध और जैन अध्ययन के लिए केंद्र स्थापित करेगा।
  • आईआईएम रोहतक और एकेडमी फॉर ग्लोबल बिजनेस एडवांसमेंट ने अंतरराष्ट्रीय बैठक की मेजबानी की
  • असम सरकार एडीआर परीक्षा पैटर्न में बदलाव पर फिर से विचार करेगी: मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा
  • ब्रिटिश काउंसिल ने भारतीय युवाओं में क्लाइमेंट रिसाइक्लिंग डेवलप करने के लिए परियोजना शुरू की।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • गुजरात: सरकार बागवानी में किसानों को उन्नत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए 4 नए एक्सिलेंस सेंटर स्थापित करेगी।
  • असम: बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, हालांकि 26 जिलों के 2,500 से अधिक गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं।
  • 4,434 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा तीर्थ यात्रा करने के लिए बेस कैंप से रवाना हुआ।
  • तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की; विभागों में कर चोरी को रोकने के लिए सख्त उपायों पर जोर दिया।
  • चारधाम यात्रा के तीर्थयात्री ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता बना सकते हैं।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष की पहली छमाही में अमेरिका को 15 जलवायु आपदाओं का सामना करना पड़ा, जिनमें से प्रत्येक में एक बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ।
  • दक्षिण कोरिया और नाटो ने सैन्य उड़ान योग्यता प्रमाणन के लिए पारस्परिक मान्यता प्रक्रिया पर समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • नाटो ने चीन पर रूस और यूक्रेन युद्ध के निर्णायक समर्थक होने का आरोप लगाया।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने 5वीं बार विश्वास मत मांगा।
  • अमेरिका गाजा पियर संचालन बंद करेगा; सहायता इजरायल के बंदरगाह अशदोद के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में गर्मी के बीच जून का दूसरा सबसे गर्म महीना दर्ज किया गया।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलीपींस के सुल्तान कुदरत प्रांत में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • क्रिकेट: बेन स्टोक्स ने 200 टेस्ट विकेट लेने का कीर्तिमान हासिल किया।
  • बारबोरा क्रेजिकोवा ने विंबलडन में पहली बार महिला एकल फाइनल में प्रवेश किया।
  • बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे के लिए शेड्यूल जारी किया।
  • टेनिस: एन. श्रीराम बालाजी और गोंजालो एस्कोबार की भारतीय-इक्वाडोरियन जोड़ी जर्मनी में ब्रावो ओपन के पुरुष युगल सेमीफाइनल में खेलेगी।
  • पेरिस ओलंपिक 2024: एमओसी ने पेरिस जाने वाले एथलीटों, पैरा-एथलीटों की तैयारी में सहायता के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी।
  • विंबलडन टेनिस: जैस्मीन पाओलिनी लंदन में महिला एकल फाइनल में पहुंचीं।
  • कोलंबिया ने उरुग्वे को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका 2024 के फाइनल में प्रवेश किया।
  • इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद यूईएफए यूरोपीय चैंपियंस 2024 के फाइनल में प्रवेश किया।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

13 जुलाई के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2011 में आज ही के दिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी।
  • 2006 में 13 जुलाई को ही परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले किया गया था।
  • 2004 में आज ही के दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मजबूत रिलेशंस की इच्छा की थी।
  • 2000 में 13 जुलाई को ही फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा किए गए थे।
  • 1998 में आज ही के दिन भारत के लिएंडर पेस ने हॉल ऑफ फेम टेनिस चैंपियनशिप में अपना पहला ATP खिताब जीता था।
  • 1882 में 13 जुलाई को ही रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1879 में आज ही के दिन बुल्गारिया में नेशनल गाडर्स यूनिट की स्थापना हुई थी।
  • 1945 में 13 जुलाई को ही ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म हुआ था।
  • 13 जुलाई 2014 को ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो के माराकाना स्टेडियम में हुए फीफा विश्व कप के फाइनल में जर्मनी विजयी हुआ था।
  • 13 जुलाई, 100 ईसा पूर्व को ही प्रसिद्ध रोमन सैन्य और राजनीतिक नेता जूलियस सीज़र का जन्म हुआ था। उन्होंने रोमन गणराज्य को रोमन साम्राज्य में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • 1941 में आज ही के दिन हिंदी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार सुनीता जैन का जन्म हुआ था।
  • 1941 में 13 जुलाई के दिन ही आठवीं लोकसभा की सदस्य टी. कल्पना देवी का जन्म हुआ था।
  • 1995 में आज ही के दिन उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन हुआ था।
  • 1934 में आज ही के दिन एक नाइजीरियाई नाटककार, कवि और उपन्यासकार सोयिंका का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें- Today’s News in English: Check out the School Assembly News Headlines for 13 July 2024

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

एक अच्छा दिमाग और एक अच्छा दिल हमेशा से विजयी जोड़ी रहे हैंनेलसन मंडेला

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (13 July) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*