परफॉर्मिंग ग्रेड इंडेक्स : स्कूली शिक्षा में टाॅप पर हैं चंडीगढ़ और पंजाब

1 minute read
Performing Grade Index : Chandigarh aur Punjab school education me top performers rahe hain

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की परफॉर्मिंग ग्रेड इंडेक्स (PGI) रिपोर्ट 7 जुलाई 2023 को जारी कर दी गई है। इस (2021-22) रिपोर्ट में स्कूली शिक्षा में चंडीगढ़ और पंजाब सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टाॅप स्टेट रहे हैं। पंजाब और चंडीगढ़ को इंडेक्स की छठी ग्रेड में रखा गया है। 

PGI राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 10 कैटेगरी में ग्रेड करता है। कोई भी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश टाॅप-5 ग्रेड में जगह नहीं बना सका। चंडीगढ़ और पंजाब ‘प्रचेस्टा-2’ स्तर पर हैं, जिसके लिए एक राज्य को 1,000 अंकों में से 641-700 के बीच स्कोर करना चाहिए। 

इन राज्यों के बाद नीचे के स्तर पर 6 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं। गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पुडुचेरी और तमिलनाडु को 581-640 अंकों के बीच 7वें स्तर- प्रचेस्टा-3 पर रखा गया है। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम को 401-460 के बीच स्कोर के साथ सबसे नीचे रखा गया है।

दोनों राज्यों की टाॅप परफाॅर्मेंस की यह रही वजह

पिछले साल टाॅप परफाॅर्मेंस करने वाले राज्यों-केरल, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और आंध्र प्रदेश ने 1,000 में से 901 और 950 अंक के बीच स्कोर किया था। पंजाब और चंडीगढ़ ने स्कूली शिक्षा में सीखने के परिणाम और क्वालिटी पर फोकस किया है, इसलिए दोनों राज्यों ने टाॅप परफाॅर्मेंस दी है।

स्कोर में गिरावट का कारण इवैलुएशन मेथड में बदलाव

सरकार ने स्कोर में गिरावट का कारण इवैलुएशन मेथड में बदलाव को बताया। इस वर्ष मिनिस्ट्री ने मौजूदा मापदंडों को फिर से महत्व दिया और यह स्वीकार करते हुए कहा कि कि PGI असेसमेंट क्वालिटी इंडेक्शन के बजाय गवर्मेंट प्रोसेस से रिलेटेड इंडिकेटर्स की ओर अधिक था।

क्या है परफॉर्मिंग ग्रेड इंडेक्स?

परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की एजुकेशन फील्ड में परफॉर्मेंस चेक करने के लिए जारी किया जाता है। इसे भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा रिलीज किया जाता है। PGI में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्कूली शिक्षा के संबंध में 70 संकेतकों के आधार पर ग्रेडिंग की गई है।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*