24 जनवरी का इतिहास (24 January Ka Itihas) – 1950 में आज ही के दिन संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को चुना था देश का पहला राष्ट्रपति

1 minute read
24 जनवरी का इतिहास (24 January Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 24 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 24 जनवरी का इतिहास (24 January Ka Itihas) जानेंगे।

24 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1950 में आज ही के दिन संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना था। 1950 में 24 जनवरी के दिन ही जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

24 जनवरी का इतिहास (24 January Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2003 में आज ही के दिन फ्रांस और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई थी।
  • 2002 में 24 जनवरी के दिन ही भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित हुआ था।
  • 2000 में आज ही के दिन चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी हुई थी।
  • 1996 में 24 जनवरी के दन ही अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया था।
  • 1993 में आज ही के दिन सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया था।
  • 1990 में 24 जनवरी के दिन ही जापान ने पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया था।
  • 1979 में आज ही के दिन नेवादा में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1952 में 24 जनवरी के दिन ही बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ था।
  • 1951 में आज ही के दिन प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं थीं।
  • 1950 में 24 जनवरी के दिन ही जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला था।
  • 1950 में आज ही के दिन संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना था।
  • 1862 में 24 जनवरी के दिन ही बुखारेस्ट को रोमानिया की राजधानी बनाया गया था।
  • 1859 में आज ही के दिन 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गए कुएं से पहली बार तेल निकला था।
  • 1857 में 24 जनवरी के दिन ही भारत के कोलकाता शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्थापना की गई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

24 जनवरी का इतिहास (24 January Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1943 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ था।
  • 1924 में 24 जनवरी के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था।
  • 1877 में आज ही के दिन महान स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का जन्म हुआ था।
  • 1826 में 24 जनवरी के दिन ही प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का जन्म हुआ था।

24 जनवरी को हुए निधन

  • 1958 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का निधन हुआ हुआ था।
  • 2011 में 24 जनवरी के दिन ही भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी जी का निधन हुआ था।
  • 1966 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ था।
  • 1965 में 24 जनवरी के दिन ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का निधन हुआ।

यह भी पढ़ें- 23 जनवरी का इतिहास (23 January Ka Itihas) – 1920 में आज ही के दिन भारत में हुई थी एयरमेल और वायु परिवहन सेवाओं की शुरुआत

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 24 जनवरी का इतिहास (24 January Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*