Today’s Current Affairs in Hindi | 05 फरवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 05 February 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 05 फरवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. नई दिल्ली में 4 दिवसीय ‘राष्‍ट्रीय आरोग्‍य मेला 2024’ संपन्न हुआ है।
  2. इसरो के गगनयान मिशन से पहली महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री ‘व्योममित्र’ अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी।
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के ‘गुवाहाटी’ में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास-परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया हैं।
  4. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के भवारना से ‘गांव चलो अभियान’ की शुरूआत हुई है।
  5. हाल ही में भारत 34 हजार टन आलू ‘बांग्लादेश’ को निर्यात करेगा।
  6. नामीबिया के राष्ट्रपति ‘हागे गॉटफ्रीड गाइनगोब’ का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।
  7. अभिनेता रणवीर सिंह ऑडियो वियरेबल ब्रांड ‘boAT’ के ब्रांड एंबेसडर और निवेशक बने है।
  8. काला घोड़ा कला महोत्सव 2024’ का आयोजन 05 फरवरी से किया जाएगा।
  9. पुजारी ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी को केरल में ‘शंकर स्मृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में “माँ कामाख्या मंदिर कॉरिडोर” का शिलान्यास किया है।
  11. वरिष्ठ अधिकारी ‘संजय जाजू’ को नया सूचना एवं प्रसारण सचिव नियुक्त किया गया है। 
  12. बिहार की राजधानी पटना में देश का पहला तांबे के आवरण वाला ‘बापू टावर’ बनाया गया है।
  13. रॉकी फेम अभिनेता ‘कार्ल वेदर्स’ का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  14. उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने ‘9 इनक्रेडिबल इयर्स हरियाणा गवर्नमेंट’ पुस्तक का विमोचन किया है। 
  15. झारखंड राज्य में ‘पूर्वी क्षेत्र कृषि मेला 2024′ शुरू हुआ है।

यह भी पढ़ें –  2007 में आज ही के दिन भारत की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनी थीं

05 फरवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. किस राज्य ने AIGDF के सहयोग से एक ‘डिजिटल डिटॉक्स’ पहल शुरू की है?

(A) कर्नाटक   
(B) उत्तर प्रदेश
(C) मेघालय 
(D) गुजरात 
उत्तर- कर्नाटक   

2. उत्तराखंड में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ ड्राफ्टिंग कमिटी की अध्यक्ष कौन बनी हैं?

(A) लीला सेठ 
(B) बीवी नागरत्ना
(C) रंजना प्रकाश देसाई
(D) इंदिरा बनर्जी
उत्तर- रंजना प्रकाश देसाई

3. भारतीय नौसेना ने किस वर्ष को ‘नौसेना असैन्य वर्ष’ घोषित किया है?

(A) वर्ष 2023   
(B) वर्ष 2024  
(C) वर्ष 2025 
(D) वर्ष 2026 
उत्तर- वर्ष 2024  

4. ‘अजाली असौमनी’ किस देश के चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं?

(A) मिस्र 
(B) कोमोरोस
(C) युगांडा 
(D) नाइजीरिया
उत्तर- कोमोरोस  

5. पूर्वोत्तर भारत के किस राज्य में प्रथम ‘योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल’ की नींव रखी गई है?

(A) त्रिपुरा  
(B) असम 
(C) सिक्किम
(D) मणिपुर 
उत्तर- असम 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*