13 मार्च का इतिहास (13 March Ka Itihas) – 1940 में आज ही के दिन भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए चलाई थीं गोलियां

1 minute read
13 मार्च का इतिहास (13 March Ka Itihas)

देश और दुनिया में 13 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग Today History in Hindi में हम 13 मार्च का इतिहास (13 March Ka Itihas) जानेंगे। 

13 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1940 में आज ही के दिन भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर गोलियां चलाईं थीं। आपको बता दें कि जलियांवाला बाग कांड होने के बाद ऊधम सिंह में काफी गुस्सा था और उन्होंने जनरल डायर को मारना ही अपना उद्देश्य बना लिया था। इसके लिए 1934 में वह लंदन गए और वहीं रहने लगे।

13 मार्च 1940 को रॉयल सेंट्रल एशियन सोसायटी की लंदन के कॉक्सटन हॉल में बैठक थी और इसमें जनरल डायर को भी शामिल होना था। ऊधम सिंह भी वहां पहुंच गए और जैसे ही डायर भाषण के बाद अपनी कुर्सी की ओर बढ़े तो किताब में छिपी रिवाॅल्वर निकालकर ऊधम सिंह ने उस पर गोलियां चलाईं और डायर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद ऊधम सिंह पर मुकदमा चलाया गया और 31 जुलाई 1940 को उन्हें फांसी दे दी गई।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

13 मार्च का इतिहास (13 March Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 1940 में आज ही के दिन भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर गोलियां चलाईं थीं।
  • 1964 में 12 मार्च के दिन ही तुर्की ने साइप्रस के विरुद्ध हमले की धमकी दी थी।
  • 1996 में आज ही के दिन स्‍कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियां चलाई थीं और इसमें लगभग 16 बच्चे और उनके शिक्षक जान चली गई थी।
  • 1997 में 12 मार्च के दिन ही ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा नेता के रूप में सिस्टर निर्मला का चुना गया था।
  • 2003 में आज ही के दिन इराक पर ब्रिटेन ने रखे प्रस्तावों को फ्रांस ने मंजूरी नहीं दी थी।
  • 2009 में 12 मार्च के दिन ही सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ था।
  • 2013 में आज ही के दिन कैथलिक चर्च के 266 वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

13 मार्च का इतिहास (13 March Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1980 में आज ही के दिन युवा राजनेता और संजय गांधी के पुत्र वरुण गांधी का जन्म हुआ था।
  • 1971 में 14 मार्च के दिन ही हिंदी के प्रसिद्ध कवि आत्मा रंजन का जन्म हुआ था।

13 मार्च को हुए निधन (Today History in Hindi)

  • 1996 में 13 मार्च को ही हिंदी फिल्मों के एक्टर शफी ईनामदार का निधन हुआ था।
  • 1800 में आज ही के दिन मराठा राजनेता नाना फड़नवीस का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 मार्च का इतिहास2 मार्च का इतिहास
3 मार्च का इतिहास4 मार्च का इतिहास
5 मार्च का इतिहास6 मार्च का इतिहास
7 मार्च का इतिहास8 मार्च का इतिहास
9 मार्च का इतिहास10 मार्च का इतिहास
11 मार्च का इतिहास12 मार्च का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi में आपको 13 मार्च का इतिहास (13 March Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*