Today History in Hindi | 5 September – शिक्षक दिवस के अलावा अन्य घटनाओं का जानें इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi 5 September

देश और दुनिया में 5 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। इस दिन शिक्षक दिवस मनाने के अलावा अन्य बड़ी घटनाए हुईं हैं। 1888 में आज ही के दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें- Teachers Day in Hindi : जानिए कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस और क्या है शिक्षक दिवस को मनाने के पीछे का इतिहास और उद्देश्य?

5 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में आज ही के दिन रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की थी। 1991 में 5 सितंबर के दिन ही नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। Today History in Hindi | 5 September में हम 5 सितंबर की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi | 5 September – के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2011 में आज ही के दिन भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की ओर से तैयार एटीएम से चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया था।
  • 2009 में 5 सितंबर को ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 10 कंपनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया था।
  • 2008 में आज ही के दिन रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भेंट की थी।
  • 2001 में 5 सितंबर के दिन ही फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद के लिए चुने गए थे।
  • 2000 में आज ही के दिन नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त होने वाली पहली एशियाई महिला बनीं थीं।
  • 1991 में 5 सितंबर को ही नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे।
  • 1987 में आज ही के दिन अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिए 17,500 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।
  • 1944 में 5 सितंबर को ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की थी।
  • 1914 में आज ही के दिन ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ था।
  • 1839 में 5 सितंबर को ही चीन में पहला अफीम युद्ध शुरू हुआ था।
  • 1836 में आज ही के दिन सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
  • 1798 में 5 सितंबर के दिन ही फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया था।

Today History in Hindi | 5 September – 5 सितंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1872 में आज ही के दिन तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का जन्म हुआ था।
  • 1888 में 5 सितंबर को ही भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।
  • 1905 में आज ही के दिन प्रसिद्ध उपन्यासकार वाचस्पति पाठक का जन्म हुआ था।
  • 1910 में 5 सितंबर के दिन ही भारतीय क्रिकेटर फ़िरोज़ पलिया का हुआ था।

Today History in Hindi | 5 September – 5 सितंबर को हुए निधन

  • 1986 में आज ही के दिन अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का निधन हुआ था।
  • 1991 में 5 सितंबर को ही भारतीय, व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का निधन हुआ था।
  • 1995 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार सलिल चौधरी का निधन हुआ था।
  • 1997 में 5 सितंबर के दिन ही विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 5 September में आपको 5 सितंबर का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*