Today’s Current Affairs in Hindi | 18 जनवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 18 January 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 18 जनवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हाल ही में प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ ने कोच्चि के वेलिंगडन द्वीप में 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक की तीन परियोजनाएं देश को समर्पित की हैं।
  2. हाल ही में भारत के रमेश बाबू प्रज्ञानंद ने टाटा स्‍टील मास्‍टर्स स्‍पर्धा में विश्व चैंपियन शतरंज खिलाडी ‘डिंग लिरेन’ को हराया है।
  3. हाल ही में 17 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाई गई है।
  4. हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के पवित्र शहर पुरी में ‘श्री जगन्नाथ मंदिर विरासत गलियारा’ परियोजना का उद्घाटन किया है।
  5. हाल ही में ‘अमेरिका’ ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग 2024 में शीर्ष स्थान पर रहा है।
  6. हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान सेवाओं’ का उद्घाटन किया है।
  7. हाल ही में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ‘रंजन गोगोई’ को असम के सर्वोच्च सम्मान ‘असम वैभव’ से सम्मानित किया जाएगा।
  8. हाल ही में हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर ‘विंग्‍स इंडिया-2024 प्रदर्शनी’ शुरू हुई है।
  9. हाल ही में मेघालय को वर्ष 2022 के लिए शीर्ष कार्य निष्पादन करने वाले राज्‍य का ‘राष्‍ट्रीय स्‍टार्टअप पुरस्कार’ प्रदान किया गया है।
  10. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम में ‘कार्बी युवा महोत्सव’ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी।
  11. हाल ही में ‘लियोनेल मेसी’ ने ‘फीफा फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ का अवार्ड जीता है।
  12. हाल ही में ‘सुनील दहिया’ इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स (इंडिया) के नए अध्यक्ष बने हैं।
  13. हाल ही में दिग्गज हॉकी खिलाड़ी ‘अजीत सिंह गिल’ का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  14. हाल ही में तमिलनाडु राज्य में प्रसिद्ध ‘जल्लीकट्टू प्रतियोगिता’ शुरू हुई है।
  15. हाल ही में मशहूर उपन्यासकार ‘चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी’ ने ‘एन अनकॉमन लव: द अर्ली लाइफ ऑफ सुधा एंड नारायण मूर्ति’ नामक पुस्तक लिखी है।

यह भी पढ़ें – 1951 में आज ही के दिन झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार हुआ था इस्तेमाल

18 जनवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ‘बर्नार्डो एरेवलो’ किस देश के नए राष्ट्रपति बने हैं?

(A) मोजाम्बिक
(B) ग्वाटेमाला
(C) कंबोडिया
(D) युगांडा
उत्तर- ग्वाटेमाला

2. हाल ही में भारत और किस देश की नौसेना का पहला द्विपक्षीय अभ्यास ‘एक्स अयुत्सा’ शुरू हुआ है?

(A) थाइलैंड
(B) बांग्लादेश
(C) म्यांमार
(D) श्रीलंका
उत्तर- थाइलैंड

3. हाल ही में भारतीय वायुसेना ने कहाँ ‘ऑपरेशन सर्वशक्ति’ शुरू किया है?

(A) जैसलमेर
(B) बेंगलुरु
(C) जम्मू कश्मीर
(D) चंडीगढ़
उत्तर- जम्मू कश्मीर

4. हाल ही में राजस्थान में कहाँ ‘अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव 2024’ शुरू हुआ है?

(A) नीमराना
(B) सीकर
(C) बीकानेर
(D) जैसलमेर
उत्तर- बीकानेर

5. हाल ही में कहाँ दिल्ली का पहला ‘अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव’ शुरू हुआ है?

(A) बांसेरा 
(B) महरौली
(C) पंचशील 
(D) लक्ष्मी नगर
उत्तर- बांसेरा 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*