Today History in Hindi | 28 August – बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में पीवी सिंधु ने जीता था रजत, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 28 अगस्त यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2017 में आज ही के दिन पीवी सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता था। 2008 में 28 अगस्त के दिन ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया था।

28 अगस्त का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया था। 2018 में 28 अगस्त को ही भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। Today History in Hindi | 28 August में हम 28 अगस्त की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi | 28 August – के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2018 में 28 अगस्त को ही भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। 
  • 2017 में आज ही के दिन पीवी सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता था।
  • 2008 में 28 अगस्त के दिन ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया था।
  • 2008 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया था। 
  • 1996 में 28 अगस्त के दिन ही इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया था।
  • 1992 में आज ही के दिन श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।
  • 1990 में 28 अगस्त के दिन ही इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया था।
  • 1986 में आज ही के दिन भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं।
  • 1984 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1972 में 28 अगस्त के दिन ही साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित हुआ था।
  • 1956 में आज ही के दिन इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज सीरीज पर कब्‍जा जमाया था।
  • 1924 में 28 अगस्त के दिन ही जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ असफल विद्रोह में हजारों लोगों की जान चली गई थी।
  • 1922 में आज ही के दिन जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ था।
  • 1916 में 28 अगस्त के दिन ही प्रथम विश्‍व युद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की थी।
  • 1904 में आज ही के दिन कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन हुआ था।

Today History in Hindi | 28 August – 28 अगस्त को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1928 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध सितार वादकविलायत खां का जन्म हुआ था।
  • 1929 में 28 अगस्त के दिन ही प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार राजेंद्र यादव का जन्म हुआ था।
  • 1932 में आज ही के दिन चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का जन्म हुआ था।
  • 1952 में 28 अगस्त के दिन ही भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर का जन्म हुआ था।
  • 1966 में आज ही के दिन एक्टर सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्‍त का जन्‍म हुआ था।

Today History in Hindi | 28 August – 28 अगस्त को हुए निधन

  • 2006 में आज ही के दिन दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन हुआ था।
  • 1667 में 28 अगस्त को ही आमेर के राजा और मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) जयसिंह का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 28 August में आपको 28 अगस्त का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*