UPPSC RO और ARO परीक्षा का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के लिए टिप्स

2 minute read
RO और ARO परीक्षा का सिलेबस

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की RO ARO की नौकरी के लिए कई अभ्यर्थी दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन इस परीक्षा में केवल सफलता उन्हीं को मिलती है, जो सही रणनीति और बेहतर तैयारी के साथ आगे बढ़ते हैं। यदि आप इस परीक्षा की तैयारी करने का सोच रहे हैं तो आपको इस परीक्षा के सिलेबस और इस परीक्षा के पैटर्न की जानकारी होनी चाहिए। यदि आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की RO ARO परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यहाँ आपको प्रीलिम्स और मेंस के विषयों की डिटेल में जानकारी दी गई है। इस परीक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकें इसके लिए यहाँ UPPSC RO ARO परीक्षा का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न दिया गया है।

संस्थान का नामउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
भर्ती परीक्षा का नामसमीक्षा अधिकारी (रिव्यु ऑफिसर) सहायक समीक्षा अधिकारी (असिस्टेंट रिव्यु ऑफिसर)
भर्ती प्रक्रियाप्रीलिम्स, मैंस एंड टैपिंग टेस्ट
अधिकतम अंकप्रीलिम्स – 200
मैन्स – 400
अवधिप्रीलिम्स – 180 मिनिट्स (पेपर 1 और पेपर 2)
मैन्स – 480 मिनिट्स (पेपर 1 पेपर 2, और पेपर 3)
ऑधिकारिक वेबसाइटuppsc.up.nic.in

UPPSC RO ARO क्या है?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करता है। समीक्षा अधिकारी का कार्य उत्तर प्रदेश के सरकारी संस्थानों और सचिवालय में होता है। RO/ARO बनने के लिए उम्मीदवारों को UPPSC द्वारा आयोजित इन दोनों परीक्षाओं को पास करना होता है।

UPPSC RO ARO के लिए पात्रता 

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है।
  • स्नातक किसी भी स्ट्रीम से किया जा सकता है।
  • उम्मीदवार के पास कंप्यूटर में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स में पास होना ज़रूरी।
  • उम्मीदवार की हिंदी टाइपिंग गति कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • कुछ पोस्ट के लिए इंग्लिश टाइपिंग या कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट भी लिया जा सकता है।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • चयन के बाद उम्मीदवार को कैरेक्टर नैरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ता है।

यह भी पढ़ें – UPSC मैथ का सिलेबस

UPPSC RO ARO सिलेबस क्या है?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा RO और ARO (Review Officer / Assistant Review Officer) की पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इस परीक्षा में दो चरण होते हैं- प्री और मेंस। प्री परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं, पहला जनरल स्टडीज़ और दूसरा जनरल हिंदी। वहीं, मेंस परीक्षा में हिंदी, निबंध, जनरल स्टडीज़ और ऑफिस संबंधी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। सिलेबस में करंट अफेयर्स, हिंदी, सामान्य ज्ञान और अन्य जरूरी विषय शामिल हैं, जिनकी तैयारी अच्छे से करने पर सफलता पाना आसान हो जाता है।

UPPSC RO ARO प्रीलिम्स एग्जाम सिलेबस (पेपर-1 सामान्य अध्ययन)

UPPSC RO/ARO प्रीलिम्स सिलेबस पेपर-1 सामान्य अध्ययन इस प्रकार हैः

  • भारत का इतिहास
  • भारत और विश्व का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन भूगोल
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति
  • भारतीय कृषि, वाणिज्य और व्यापार
  • जनसंख्या, पारिस्थितिकी और शहरीकरण (भारतीय संदर्भ में)
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं
  • सामान्य विज्ञान
  • उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि उद्योग, व्यापार, रहन-सहन और सामाजिक परंपराओं के संबंध में विशिष्ट ज्ञान।

UPPSC RO ARO प्रीलिम्स सिलेबस (पेपर-2 सामान्य हिंदी)

UPPSC RO ARO सिलेबस प्रीलिम्स पेपर-2 सामान्य हिंदी इस प्रकार हैः

  • विलोम शब्द 
  • वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि 
  • अनेक शब्दों के एक शब्द 
  • तत्सम एवं तद्भव शब्द 
  • विशेष्य और विशेषण  
  • पर्यायवाची शब्द। 

UPPSC RO ARO मुख्य परीक्षा सिलेबस 

UPPSC RO ARO मुख्य परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल होते हैं, जिन्होंने प्री परीक्षा पास कर ली होती है। यहाँ RO ARO मुख्य परीक्षा का सिलेबस दिया गया है:

UPPSC RO ARO मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन सिलेबस पेपर – 1

UPPSC RO ARO मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर – 1 का सिलेबस इस प्रकार है:

  • भारत का इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति
  • भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, साथ ही विश्व भूगोल
  • जनसंख्या, पारिस्थितिकी और शहरीकरण (भारतीय संदर्भ में)
  • भारतीय कृषि, वाणिज्य और व्यापार
  • सामान्य विज्ञान
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ
  • उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति
  • कृषि उद्योग
  • व्यापार
  • जीवन शैली और सामाजिक परंपराओं के बारे में विशेष ज्ञान।

UPPSC RO ARO मुख्य परीक्षा सामान्य हिंदी और ड्राफ्टिंग सिलेबस पेपर-2

UPPSC RO ARO मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर – 2 का सिलेबस इस प्रकार है:

  • किसी दिए गए मार्ग का शीर्षक, संक्षेप, और रेखांकित भागों की व्याख्या।
  • ऑफिसियल/ सेमी ऑफिसियल लेटर 
  • (ii) ऑफिस मेमोरेंडम/ मेमो/ सर्कुलर  
  • (iii) रिलीज़/ ऐनटैशन एंड रिपोर्ट, रिमाइंडर डेफनिशन ग्लासरी (एडमिनिस्ट्रेटिव एंड कमर्शियल) (i) इंग्लिश और हिंदी ( फाइव वर्ड्स) (ii) हिंदी और अंग्रेजी ( फाइव वर्ड्स) (iii)  मुहावरे और वाक्यांश (पांच) (v ) कंप्यूटर नॉलेज। 
  • पार्ट-1 कन्वेंशनल
  • अंग्रेजी से हिंदी
  • हिंदी से अंग्रेजी 
  • मुहावरे और वाक्यांश
  • कंप्यूटर ज्ञान। 
  • पार्ट-2 जनरल वोकैबुलरी 
  • Antonyms (6 शब्द) 
  • Sentence and Correction in Framing (6 वाक्या)
  • One word for several words (6 शब्द)
  • Same usage and same nature words (6 शब्द)
  • Derived by a noun & adjective (6 शब्द).

UPPSC RO ARO हिंदी निबंध सिलेबस 

हिंदी निबंध में उम्मीदवार तीन अनिवार्य प्रश्नों की उम्मीद कर सकते हैं। उनके पास निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर निबंध चुनने और लिखने का विकल्प होगा:

  1. साहित्य और संस्कृति सामाजिक क्षेत्र राजनीतिक क्षेत्र
  2. विज्ञान पारिस्थितिकी और प्रौद्योगिकी आर्थिक क्षेत्र कृषि और वाणिज्य
  3. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं प्राकृतिक आपदाएं- पृथ्वी की ठोकर, चक्रवात, भूकंप, बाढ़, सूखा आदि राष्ट्रीय विभाग की योजनाएं।

नोट: यह सिलेबस UPSC की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है, जिसमें बदलाव संभव है।

यह भी पढ़ें – कैट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 

RO ARO एग्जाम पैटर्न

UPPSC RO ARO के लिए प्री और मेंस एग्जाम होता है, इसलिए इसका एग्जाम पैटर्न भी प्री और मेंस के हिसाब से तय किया गया है। जो इस प्रकार है:

UPPSC RO ARO के लिए प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

UPPSC RO ARO के लिए प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न इस प्रकार हैः

  • UPPSC RO ARO एग्जाम में दो पेपर होंगे।
  • परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • हर गलत उत्तर के लिए 0.33 (एक तिहाई) नकारात्मक अंक दिया जाता है। 
पेपरविषयप्रश्नअंक समय अवधि
पेपर – 1सामान्य अध्ययन140 140 120 मिनट
पेपर – 2सामान्य हिंदी606060 मिनट

UPPSC RO ARO के लिए मुख्य परीक्षा पैटर्न

UPPSC RO ARO के लिए मुख्य परीक्षा पैटर्न इस प्रकार हैः

  • इस परीक्षा में तीन पेपर होते हैं। 
  • पहली परीक्षा की अवधि 120 मिनट से 180 मिनट है।
  • प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं व्यक्तिपरक प्रकार के होंगे।
पेपरविषयप्रश्न अंकसमयावधि
पेपर – 1 सामान्य अध्ययन120120120 मिनट
सामान्य हिंदी एवं ड्राफ्टिंग 120120
पेपर – 2 पार्ट-1 कन्वेंशनल 100100150 मिनट
पार्ट-2 जनरल वोकैबुलरी 6060
पेपर -3 हिंदी निबंध 03120180 मिनट

UPPSC RO ARO की तैयारी के लिए बुक्स

बुक्सराइटर-पब्लिशरलिंक
UPPSC RO/ARO एग्जाम प्रिपरेशन स्टडी मटेरियल  टोपर नोट्स  यहां से खरीदें
डिकोड एग्जाम RO/ARO हिंदी डिकोड एग्जामयहां से खरीदें
पूजा UPPSC समीक्षा अधिकारी डिकोड एग्जाम RO/ARO प्रैक्टिस सेट बुक्स पूजा एडिटोरियल बोर्ड  यहां से खरीदें
उत्तर प्रदेश ऐ कोम्प्रेहेंसिव स्टडी  राकेश सारस्वत यहां से खरीदें
UPPSC RO/ARO प्रीवियस ईयर साल्व्ड पेपर्स मनोज कुमार सिंह  यहां से खरीदें

RO और ARO की भूमिका

UPPSC के तहत समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) का मुख्य काम फाइल मैनेजमेंट, नोटिंग-ड्राफ्टिंग, दस्तावेजों की जांच और विभाग में सुचारु प्रशासनिक कार्य सुनिश्चित करना होता है।

RO के मुख्य कार्य:

  • सरकारी फाइलों की जांच और सत्यापन करना।
  • विभागीय नोट्स बनाना।
  • निर्णय लेने में अधिकारियों की सहायता करना।
  • दस्तावेजों की निगरानी और अपडेट करना।

ARO के मुख्य कार्य:

  • ये RO के कार्य में सहायता करते हैं।
  • पत्राचार (official letters) तैयार करते हैं।
  • रिकॉर्ड मैनेजमेंट का ध्यान रखते हैं।
  • डाटा एंट्री, हिन्दी और अंग्रेजी टाइपिंग का कार्य करते हैं।
  • विभागीय रिपोर्ट तैयार करने में सहायता प्रदान करते हैं।

UPPSC RO ARO एग्जाम की तैयारी के लिए टिप्स 

UPPSC RO ARO एग्जाम की तैयारी करते समय कैंडिडेट्स इन टिप्स को ध्यान में रख सकते हैं:

  • हर विषय की गहराई से स्टडी करें और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझें और सिलेबस की पूरी जानकारी रखें।
  • समय का सही प्रबंधन करें और सभी विषयों को कवर करने के लिए रणनीति बनाएं और एक प्रभावी स्टडी प्लान बनाएं।
  • अध्ययन के लिए NCERT, यूपीपीएससी गाइड और प्रामाणिक स्रोतों से सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें चुनें।
  • करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए रोजाना अखबार पढ़ें, मासिक पत्रिकाओं और PIB रिपोर्ट्स को फॉलो करें।
  • बजट और आर्थिक सर्वेक्षण, सरकारी योजनाओं, नीतियों और आर्थिक मामलों पर गहरी पकड़ बनाएं।
  • परीक्षा पैटर्न को समझने और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की पहचान के लिए नियमित रूप से प्रैक्टिस करें।
  • महत्वपूर्ण बिंदुओं, तिथियों, घटनाओं और करंट अफेयर्स के शॉर्ट नोट्स तैयार करें।
  • जो भी पढ़ा है उसका समय-समय पर रिवीजन करें।

FAQs

आरो में कितने पेपर होते हैं?

आरो की मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी और प्रारूपण और हिंदी निबंध के तीन पेपर शामिल हैं।

आरो की जॉब क्या होती है?

उत्तर प्रदेश (यूपी) समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) पद राज्य सरकार के भीतर महत्वपूर्ण भूमिकाएँ हैं जिनमें प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समीक्षा और प्रबंधन शामिल है। सरकारी नीतियों को आकार देने और कुशल कामकाज सुनिश्चित करने में उनके महत्व के कारण इन पदों की अत्यधिक मांग है।


RO ARO का वेतन कितना है?

समीक्षा अधिकारी (RO) का वेतनमान लेवल-8 होता है, जिसका प्रारंभिक वेतन INR 47,600 प्रति माह होता है। वेतन में महंगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता, परिवहन भत्ता, आदि जैसे भत्ते भी शामिल होते हैं। सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) का वेतनमान लेवल-7 होता है, जिसका प्रारंभिक वेतन INR 44,900 प्रति माह होता है।


आरो के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता। डीओईएसीसी सोसायटी द्वारा प्रदत्त “ओ” लेवल प्रमाणपत्र या उसके समकक्ष योग्यता। हिंदी टाइपराइटिंग में न्यूनतम पच्चीस शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।

क्या रो-एरो वैकेंसी हर साल आती है?

UPPSC (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) हर साल RO ARO की परीक्षा आयोजित नहीं करता। यह परीक्षा रिक्त पदों की उपलब्धता और UP सरकार की आवश्यकताओं के आधार पर आयोजित की जाती है। 

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में दिया RO ARO सिलेबस आपकी एग्जाम की तैयारी में मदद करेगा। ऐसे ही अन्य इंडियन एग्जाम से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

31 comments
  1. mera graduation (B.A.) se hua hai and please bataiye ki RO/ARO me age counting kab se hota hai ?(Jaise UPPCS me age counting 1 Aug.se hota hai)
    Mera DOB 04/04/2005 hai, toh mai form apply kar sakta hu 2026 ke liye ?
    Computer certificate me only CCC hai toh kya apply kar sakta hu ?
    Please preparation ke liye kuch tips bata dijiye
    कृपया सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर उचित मार्गदर्शन करें
    आपके उत्तर की प्रतीक्षा कर रहा हूं 🙏

    1. शिवांश गुप्ता जी, उत्तर प्रदेश की RO/ARO भर्ती UPPSC द्वारा आयोजित की जाती है और आयु की गणना संबंधित वर्ष के आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई आयु तिथि (आमतौर पर 1 जुलाई) के आधार पर होती है, इसलिए 2026 की भर्ती के लिए सटीक तिथि आयोग की नोटिफिकेशन से ही कंफर्म करनी चाहिए।

      आपकी जन्मतिथि 04-04-2005 है, तो यदि आयु गणना 1 जुलाई 2026 से होती है और न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित रहती है, तो आप अप्रैल 2026 में 21 वर्ष पूर्ण कर लेंगे और आवेदन के पात्र हो सकते हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत ग्रेजुशन डिग्री अनिवार्य है, जो आपके पास है।

      वहीं कंप्यूटर योग्यता में सामान्यतः राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) का CCC सर्टिफिकेट या समकक्ष अर्हता मान्य होती है, इसलिए केवल CCC होने पर भी आप पात्र हो सकते हैं।

      आप परीक्षा की तैयारी के लिए UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को आधार बनाएं। सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी और निबंध पर विशेष ध्यान दें, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें, नियमित करंट अफेयर्स पढ़ें और उत्तर लेखन का अभ्यास करें, क्योंकि मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव होती है।

  2. mam gs ki coaching karne ke liye kya alag alag subject ki coaching karna padta hai ya fir sif gs ki coaching me hi sabhi subject padhayenge

    1. अखिलेन्द्र जी हमारा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद, RO/ARO परीक्षा की तैयारी के लिए GS (सामान्य अध्ययन) की कोचिंग में आमतौर पर सभी महत्वपूर्ण विषय पढ़ाए जाते हैं, जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र, और करंट अफेयर्स। हालांकि, अगर आप किसी विशेष विषय में कमजोर हैं या उस पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं, तो आप अलग से उस विषय की कोचिंग भी कर सकते हैं। अपनी तैयारी की जरूरत के अनुसार निर्णय लें। शुभकामनाएँ! 😊

      https://leverageedu.com/blog/hi/category/gk/current-affairs-in-hindi/

    1. ख़ुशी जी, RO परीक्षा के लिए NIELET/DOEACC सोसायटी द्वारा प्रदान किया गया O लेवल प्रमाणपत्र या कंप्यूटर विज्ञान में CCC प्रमाणपत्र होना चाहिए।

    1. शशिकांत जी, RO/ARO परीक्षा में बैठने के लिए आपके पास O level कंप्यूटर कोर्स की आवश्यकता होती है।

  3. एक ऑल इंडिया लेवल का है और दूसरा राज्य लेवल की परीक्षा है।

    1. सरगम जी, आप b.sc के साथ RO/ARO परीक्षा की तैयारी कर सकती

    2. सरगम जी, आप b.sc के साथ RO/ARO परीक्षा की तैयारी कर सकती हैं और b.sc के बाद इस परीक्षा को दे सकती हैं।

    1. अर्चना जी, इसके लिए आपको स्नातक करना होगा।

    1. पीयुषु जी, आरो एग्जाम के लिए कंप्यूटर नॉलेज जरुरी है।

    1. रमन जी, आप आरो एआरओ एग्जाम की तैयारी बी.ए. 2nd वर्ष से शुरू कर सकते है।

    2. रमन जी, अगर आपका B.A. 2 वर्ष है, तो भी आप समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

    3. रमन जी, बिलकुल आपको अभी से RO ARO परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

    1. स्वाति जी, RO ARO के कार्य निम्नवत होते हैं-

      दस्तावेजों की मेंटेनेंस।
      जूनियर्स को कार्य और पत्र इशू एलॉट करना।

    2. स्वाति जी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, राज्य समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी में विभिन्न खली जगहों को भरने के लिए (RO/ARO) की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करता है। समीक्षा अधिकारी पद के लिए उत्तर प्रदेश के सरकारी संस्थाओं और सचिवालय में उम्मीदवारों की नियुक्त की जाती है|

    1. कन्हैया जी, आपको आरओ एआरओ की तैयारी के लिए स्नातक होना जरुरी है।

      1. मैडम इसमे ज्यादा प्रश्न कहाँ से पूछे जाते हैं gs मे

        1. आदर्श जी, RO ARO परीक्षा में पेपर-1 सामान्य अध्ययन से ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं।

    2. कन्हैया जी, आपको (RO/ARO) परीक्षा की तैयारी करने के लिए पहले स्नातक करना होगा।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*