Neet UG 2023 Manipur Exam Date: जानिए क्या है मणिपुर में NEET UG की एग्जाम डेट्स और जानें अन्य लेटेस्ट अपडेट्स

1 minute read
जानिए क्या है मणिपुर में NEET UG की एग्जाम डेट्स और जानें अन्य लेटेस्ट अपडेट्स

Neet UG 2023 Manipur Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मणिपुर राज्य के NEET कैंडिडेट्स के लिए NEET UG और CUET UG की एग्जाम की रिवाइज्ड डेट्स जारी कर दी है। संभावित डेट्स के अनुसार NEET UG एग्जाम 03 जून से 05 जून के बीच कंडक्ट किया जा सकता है। NTA जल्द ही NEET UG का शेडूयल जारी कर सकती है। स्टूडेंट NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर NEET UG और CUET UG पर सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।  

NTA ने मणिपुर के राज्य प्रशासन और मणिपुर की राज्य सरकार के परामर्श से कानून-व्यवस्था की स्थिति की सावधानीपूर्वक समीक्षा की है और मणिपुर के कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर्स देने का फैसला किया है। इसके साथ ही एग्जाम के लिए शहर बदलने का विकल्प मणिपुर राज्य के उन कैंडिडेट्स के लिए भी उपलब्ध रहेगा, जो कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण NEET UG 2023 और CUET UG 2023 में उपस्थित नहीं हुए हैं या जो एग्जाम के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएं थे। 

Neet UG 2023 Manipur Exam Date: मणिपुर कैंडिडेट्स एग्जाम के लिए इन शहरों को चुन सकते हैं:-

  • इम्फाल, मणिपुर 
  • अइज़ोल, मिज़ोरम 
  • कोहिमा, नागालैंड 
  • शिलॉन्ग, मेघालय 
  • गुवाहाटी, असम 
  • जोरहट, असम 
  • कोलकाता, पश्चिम बंगाल 
  • दिल्ली 
  • बेंगलुरु, कर्नाटक 

जानिए NEET UG और CUET UG एग्जाम की डेट्स 

यहां कैंडिडेट्स के लिए NEET UG और CUET UG एग्जाम की डेट्स दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

एग्जामिनेशन मोड ऑफ एग्जामिनेशन संभावित डेट्स 
NEET UG ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर)03 से 05 जून 2023 के मध्य 
CUET UG कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड 05,06,07 और 08 जून 2023 
CUET PG कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड05 से 17 जून 2023 

Neet UG 2023 Manipur Exam Date: के बाद इन प्रमुख कोर्सेज में स्टूडेंट्स ले सकते हैं एडमिशन 

NEET UG एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है। कैंडिडेट्स का एडमिशन एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होता है। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में कंडक्ट किया गया था। 

यह भी पढ़ें – जानिए नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

Neet UG 2023 Manipur Exam Date: एग्जाम के बाद अन्य होने वाले कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

NTA द्वारा सबसे पहले NEET UG 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएंगी और कैंडिडेट्स को आंसर की में कोई आपत्ति होने पर चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा। NEET UG आंसर की को चुनौती देने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति क्वेश्चन 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी। सभी प्राप्त आपत्तियों को हल करने के बाद फाइनल आंसर-की और NEET UG 2023 रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। NEET UG 2023 क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*