GATE 2024 Response Sheet : आज जारी होगा गेट परीक्षा का रिस्पांस शीट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

1 minute read
GATE 2024 Response Sheet

गेट यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। बता दें कि गेट 2024 की परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को आयोजित की गई थी। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु द्वारा आज यानी 16 फरवरी, 2024 को गेट परीक्षा की रिस्पांस शीट किसी भी समय जारी की जा सकती है। आपको बता दें कि यह शीट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर रिलीज की जाएगी। वहीं GATE 2024 का परिणाम भी जल्द ही जारी कर दिया जायेगा।

गेट 2024 रिस्पॉन्स शीट ऐसे करें डाउनलोड

निम्नलिखित स्टेप्स के जरिए गेट 2024 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें:

  • सबसे पहले GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • दिए गए रिस्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर रिस्पांस शीट खुल जायेगी।
  • उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी निकाल लें।

इस दिन घोषित होंगे परिणाम

बता दें कि GATE 2024 के परिणाम 16 मार्च 2024 को घोषित किए जाएंगे। GATE परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए GATE स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने का लिंक जारी कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र 23 मार्च 2024 से GATE स्कोरकार्ड संसथान की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीद है आपको GATE 2024 Response Sheet के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*