RBSE 8th Result 2024 Link : राजस्थान बोर्ड ने जारी किया कक्षा 8वीं के परिणाम 

1 minute read
RBSE 8th Result 2024 Link

RBSE 8th Result 2024 Link : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने क्लास 8वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, वे अब RBSE की आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajshaldarpan.nic.in पर अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। 

आपको बता दें की राजस्थान बोर्ड ने आज यानी 30 मई को आरबीएसई कक्षा 8वीं के परिणाम दोपहर 3 बजे जारी कर दिए हैं। कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। पिछले साल, राज्य में लगभग 15 लाख छात्र कक्षा 8 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

छात्र अपने स्कूलों से मूल आरबीएसई 2024 मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें आरबीएसई मार्कशीट में दिए गए विवरणों की सटीकता सुनिश्चित करनी चाहिए। ऑनलाइन परिणाम में नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, विषय और उनके कोड, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक और पास या फेल की स्थिति शामिल होगी।

RBSE Class 8th Result 2024 ऐसे करें चेक

  • स्टेप 1: सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अपना क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्टेप 4: रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को RBSE 8th Result 2024 Link से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*