Today’s Current Affairs in Hindi | 18 अप्रैल 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 18 April 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 18 अप्रैल 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

18 अप्रैल 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2022 ‘डॉ अप्पासाहेब धर्माधिकारी’ को प्रदान किया गया है।
  2. हाल ही में ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का खिताब ‘नंदिनी गुप्ता’ ने जीता है।
  3. हाल ही में मेघलाय राज्य ‘G20 स्पेस इकॉनमी लीडर्स मीट’ की मेजबानी करेगा।
  4. हाल ही भारत ने ‘ग्रीस’ देश मे इनिओचोस-23 युद्ध अभ्यास के लिए फाइटर जेट भेजे है।
  5. हाल ही में बांग्लादेश के ‘खुलना शहर’ में 58 वर्षों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।
  6. हाल ही में भारत के इतिहास में दूसरी सबसे लंबी छलांग लगाकर एशियाई खेलों के लिए ‘शैली सिंह’ ने क्वालीफाई किया है।
  7. हाल ही में DRDO द्वारा अकादमी उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन ‘IIT हैदराबाद’ में किया गया है।
  8. हाल ही में ‘विश्व हीमोफिलिया दिवस’ 17 अप्रैल को मनाया गया था।
  9. हाल ही में नेपाल देश ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ का संस्थापक सदस्य बना है।
  10. हाल ही में बिहार राज्य में ‘थावे उत्सव’ मनाया गया है।
  11. हाल ही में ‘‘बांग्लादेश’’ में भारतीय उच्चायोग ने अपना 16वां वीजा आवेदन केंद्र शुरू किया है।
  12. हाल ही में वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश ‘अमेरिका’ बना है।
  13. हाल ही में ‘फ़िनलैंड’ देश का सबसे बड़ा परमाणु रिएक्टर अपने सेवा चरण में प्रवेश कर चुका है।
  14. हाल ही में पांच दक्षिण एशियाई देश ‘मध्य प्रदेश’ राज्य की पर्यटन प्रोत्साहन योजना का हिस्सा बनेंगे।
  15. हाल ही में आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज ‘कगिसो रबाडा’ बने है।
  16. हाल ही में आईपीएल 2023 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ‘वेंकटेश अय्यर’ बने है।
  17. हाल ही में असम के ‘गुवाहाटी’ राज्य में बिहू  प्रदर्शन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
  18. हाल ही में दस दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सौराष्ट्र तमिल संगम’ गुजरात राज्य में शुरू हुआ है।
  19. हाल ही में सांख्यिकी और कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार F23 में ‘गुजरात राज्य’ ने मेंबर ऑफ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (MPLADS) फंड का सबसे अच्छा उपयोग किया है। 
  20. हाल ही में द ग्रेट बैंक रॉबरी: एनपीएस स्कैम एंड द फ्यूचर रेगुलेशन पुस्तक ‘वी पट्ठाभी राम’ ने लिखी है। 
  21. हाल ही में ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ को  नई दिल्ली से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया है। 
  22. हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान देश को 10 हजार टन गेंहू भेजने के लिए ‘वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम’ (WFP) के साथ समझौता किया है।
  23. हाल ही में HDFC बैंक ने ‘एक्सपोर्ट इम्पोर्ट बैंक ऑफ कोरिया’ के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए है।
  24. हाल ही में UAE ने ‘पाकिस्तान’ को 1 अरब डॉलर की वित्तिय सहायता देने की पुष्टि की है।
  25. हाल ही में G20 कृषि मुख्य वैज्ञानिकों की बैठक उत्तर प्रदेश के ‘वाराणसी’ शहर में आयोजित की गई है।

यह भी पढ़ें – आज का इतिहास (History of 18 April in Hindi)-क्रांति का बिगुल फूंकने वाले तात्या टोपे को दी गई थी फांसी, जाने आज के दिन की अन्य बड़ी घटनाएं

यह भी पढ़ें – Today’s Current Affairs in Hindi | 17 अप्रैल 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

18 अप्रैल 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में दूसरी भारत-पेरू संयुक्त आयोग की बैठक कहाँ आयोजित की गई?

(A) नई दिल्ली 
(B) पुणे 
(C) बेंगलुरु 
(D) रांची 
उत्तर- (A) नई दिल्ली 

2. हाल ही में केनरा बैंक और भारत बिल पे ने किस देश में भारतीय प्रवासियों के लिए सीमा पार बिल भुगतान के लिए समझौता किया है?

(A) क़तर 
(B) बहरीन
(C) ओमान 
(D) UAE 
उत्तर- (C) ओमान 

3. हाल ही में पशु संरक्षण के लिए किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘A-HELP कार्यक्रम’ शुरू किया है?

(A) राजस्थान 
(B) मध्य प्रदेश 
(C) पश्चिम बंगाल 
(D) उतराखंड 
उत्तर- (D) उत्तराखंड

4. हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किस देश में ‘बुजी ब्रिज’ का उद्घाटन किया है?

(A) धाना 
(B) युगांडा 
(C) मोजाम्बिक 
(D) क्रोएशिया 
उत्तर- (C) मोजाम्बिक 

5. हाल ही में सतलुज जल विद्युत निगम किस देश में 669 मेगावाट लोअर अरुण हाइड्रो प्रोजेक्ट बनाने जा रही है?

(A) नेपाल 
(B) बांग्लादेश 
(C) श्रीलंका 
(D) भूटान 
उत्तर- (A) नेपाल 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*