ओंठ का पर्यायवाची शब्द |Onth ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए ओंठ के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
Onth ka Paryayvachi Shabd

ओंठ के पर्यायवाची शब्द, ओष्ठ, अधर, लब, रदनच्छद, होठ, और रदपट होते हैं। यहां हम ओंठ के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं,ओंठ के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और ओ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

ओंठ का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां ओंठ के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. ओष्ठ
  2. अधर
  3. लब
  4. रदनच्छद
  5. होठ
  6. रदपट

यह भी पढ़ें :

ओंठ के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

ओंठ के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

  1. कृष्ण के ओष्ठ पर तो कोई साधारण सी बांसुरी भी अद्भुत लगेगी।  
  2. छोटे बच्चे के मुंह से समझदारी की बात सुनकर नीरज के अधर खुले रह गए।  
  3. शुभम अपने होठों को गोल करके सीटी बजा लेता है।  
  4. सर्दी के दिनों में लबों पर क्रीम लगा लेने से वे फटते नहीं हैं।  
  5. रदपट पर गेंद लग जाने के कारण विराट के मुंह से रक्त निकलने लगा।  

ओ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

ओ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. ओला – तुषार, पत्थर
  2. ओसाना- पछोरना, फटकना
  3. ओढ़ना – पहनावा, कपड़ा
  4. ओजस्वी– बलवान, बलशाली, बलिष्ठ, पराक्रमी
  5. ओस – निशाजल, शबनम, पाला 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*