रंग चढ़ना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्य में प्रयोग

1 minute read
रंग चढ़ना मुहावरे का अर्थ
रंग चढ़ना मुहावरे का अर्थ

रंग चढ़ना मुहावरे का अर्थ (Rang Chadhna Muhavare Ka Arth) होता है, प्रभावित होना। किसी व्यक्ति पर किसी अन्य व्यक्ति का प्रभाव पड़ता है तो इस संदर्भ में इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। इस ब्लॉग के माध्यम से आप रंग चढ़ना मुहावरे का अर्थ, इसका वाक्यों में प्रयोग और इसकी व्याख्या के बारे में जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है।

रंग चढ़ना मुहावरे का अर्थ क्या है?

रंग चढ़ना मुहावरे का अर्थ (Rang Chadhna Muhavare Ka Arth) होता है- प्रभावित होना। आसान शब्दों में समझें तो यह मुहावरा किसी एक व्यक्ति पर किसी अन्य व्यक्ति के पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाता है।

रंग चढ़ना पर व्याख्या

“रंग चढ़ना” हिंदी भाषा का एक बेहद लोकप्रिय मुहावरा है जिसका अर्थ होता है- किसी व्यक्ति या वस्तु पर किसी अन्य व्यक्ति या वस्तु का प्रभाव पड़ना। जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति या वस्तु से प्रभावित होकर उसी की ही तरह व्यवहार करने लगता है, तब इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है।

रंग चढ़ना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

रंग चढ़ना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग निम्नलिखित है;

  • भारत राष्ट्र के युवाओं पर प्रधानमंत्री मोदी की तपस्या और राष्ट्रप्रेम का रंग चढ़ चुका है।
  • मतदान से पहले उम्मीदवार के दूरदृष्टि विचारों का जनता पर रंग चढ़ गया।
  • देवांग ने जैसे ही दोस्ती का मोल जाना, वैसे ही देवांग पर अपने दोस्तों का रंग चढ़ा।
  • फिल्म में दिखाए दर्शयों का समाज पर गहरा रंग चढ़ा।
  • पिता के व्यापारिक व्यवहार को देख, वंश पर उनका रंग चढ़ गया।

संबंधित आर्टिकल

हाथ लगना मुहावरे का अर्थदाँतों पसीना आना मुहावरे का अर्थ
अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का अर्थआपे से बाहर होना मुहावरे का अर्थ
काठ का उल्लू होना मुहावरे का अर्थपसीना पसीना होना मुहावरे का अर्थ
घाट घाट का पानी पीना मुहावरे का अर्थमुँह लाल होना मुहावरे का अर्थ
गले लगाना मुहावरे का अर्थएड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरे का अर्थ
आँखें चार होना मुहावरे का अर्थतिल का ताड़ बनाना मुहावरे का अर्थ
आँख लगना मुहावरे का अर्थअपना हाथ जगन्नाथ मुहावरे का अर्थ
कलई खुलना मुहावरे का अर्थलू उतारना मुहावरे का अर्थ
खून सफेद हो जाना मुहावरे का अर्थदफा हो जाना मुहावरे का अर्थ
आकाश टूटना मुहावरे का अर्थकाँप उठना मुहावरे का अर्थ

आशा है कि आपको रंग चढ़ना मुहावरे का अर्थ (Rang Chadhna Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*