NEET UG Counselling 2023 Round 1: जारी हुए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, कैंडिडेट्स Mcc.Nic.In पर करें चेक

1 minute read

NEET UG Counselling 2023 Round 1: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग 2023 की पहले राउंड के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं । जिन कैंडिडेट्स ने NEET UG 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे राउंड- 1 अलॉटमेंट लिस्ट मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि जो कैंडिडेट्स अपने सीट अलॉटमेंट रिजल्ट से संतुष्ट हैं, उन्हें 30 जुलाई तक MCC कॉउंसलिंग पोर्टल पर सभी अनिवार्य डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। आइए जानते हैं NEET UG Counselling 2023 Round 1 के बारे में सभी आवश्यक जानकारी। 

यह भी पढ़ें – UP NEET UG Counselling 2023

इसके साथ ही कैंडिडेट्स को एलॉटेड कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा और 31 जुलाई से 4 अगस्त 2023 के बीच एडमिशन फीस का भुगतान करके अपनी ज्वाइनिंग की पुष्टि करनी होगी। यदि कोई कैंडिडेट निर्धारित समय सीमा के अंदर एडमिशन प्रोसेस के समय ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स वेरिफाई करने में फेल रहता है, तो MCC द्वारा उनका एडमिशन कैंसल कर दिया जाएगा और सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें – Haryana NEET UG 2023 Counselling

NEET UG Counselling 2023 Round 1: ऐसे चेक करें रिजल्ट

यहाँ कैंडिडेट्स के लिए कॉउंसलिंग राउंड-1 रिज्लट चेक करने के कुछ आसान स्टेप्स बताएं जा रहे है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • कैंडिडेट्स को NEET UG काउंसलिंग के पहले राउंड का फाइनल रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर ‘Final Result Round 1 UG 2023’ लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को NEET UG रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन फिल करना होगा। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्म में एक फाइल ओपन हो जाएगी। जिससे कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
  • कैंडिडेट्स भविष्य के लिए इसकी हार्डकॉपी का प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें – Gujarat NEET UG Counselling 2023

NEET UG Counselling 2023 Round 1: इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कैंडिडेट्स को NEET UG Counselling 2023 Round 1 की एडमिशन डेट्स के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी भी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • कम्युनिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस सर्टिफिकेट
  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर/लद्दाख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट 
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से संबंधित कैंडिडेट्स के संबंध में एसटी कैटेगिरी सर्टिफिकेट

यह भी पढ़ें – WB NEET UG Counselling 2023

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*