बी.टेक के इन ट्रेड्स में इंजीनियरिंग करने से मिलता है टॉप कंपनीज़ में प्लेसमेंट और लाखों का पैकेज 

1 minute read
b.tech ke in trades mein engineering karne se milta hai top companies mein placement aur lakho ka package

बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) भारत के स्टूडेंट्स के बीच सबसे पॉपुलर कोर्सेज में से एक है। भारत में  मैथ्स और साइंस के अधिकतर स्टूडेंट्स भविष्य में इंजीनियर बनने के ही सपने देखते हैं। JEE MAIN सत्र 1 की परीक्षा ख़त्म हो चुकी है। इसके बाद सत्र 2 की परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाएगी। बीटेक में अलग अलग ट्रेड्स में पढ़ाई कराई जाती है। यहाँ हम बीटेक की टॉप ट्रेड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं,जिनमें बीटेक करने के बाद मिलता है बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट और अच्छा पैकेज।  

कंप्यूटर साइंस  

कंप्यूटर साइंस इस समय बीटेक की टॉप ट्रेड मानी जाती है। इस ट्रेड में बीटेक करने के बाद सबसे ज्यादा जॉब प्लेसमेंट और हाइएस्ट पैकेज इसी ट्रेड में मिलता है। इस फील्ड में बीटेक करने के बाद विदेश में जॉब मिलने की संभावनाएं भी काफी बढ़ जाती हैं। 

सिविल इंजीनियरिंग 

सिविल इंजीनियरिंग शुरू से ही स्टूडेंट्स के बीच एक पॉपुलर ट्रेड रही है। इस ट्रेड को इंफ्रास्ट्रक्चर में रूचि रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट माना जाता है। सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद बड़ी कम्पनीज़ में अच्छे पैकेज की जॉब मिलने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग की गिनती बीटेक के बेस्ट ट्रेड्स में से होती है। इस ट्रेड में बीटेक करने के बाद लाखों रूपए का पैकेज़ आसानी से मिल जाता है। अगर किसी स्टूडेंट ने IIT या NIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से मैकेनिकल ट्रेड में बीटेक किया है तो उसे INR 25 लाख तक का पैकेज आसानी से मिल सकता है। मैकेनिकल इंजीनियर्स की विदेशी कंपनियों में भी बहुत मांग होती है।  

एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग  

एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में विमानों से जुड़ी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जाती है। इस ट्रेड से इंजीनियरिंग करने के बाद एविएशन कम्पनीज़ में जॉब मिलती है। इस सेक्टर में विदेशी कंपनियां भारतीय इंजीनियर्स को हायर करती हैं। ये कंपनियां अच्छे पैकेज के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी देती हैं। 

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग  

इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन को भी बीटेक का एक अच्छा ट्रेड माना जाता है। अगर आप बीटेक करना चाहते हैं  और आपकी रूचि इलेक्ट्रॉनिक्स में है तो आप इस ट्रेड में बीटेक कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां अच्छे पैकेज के साथ में अन्य सुविधाएं भी प्रदान करती हैं। इस ट्रेड से बीटेक करने के बाद स्टूडेंट्स इलेक्ट्रॉनिक कम्पनीज़ के अलावा आईटी सेक्टर में भी जॉब कर सकते हैं।  

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग भी बीटेक की एक बढ़िया ट्रेड मानी जाती है। इस ट्रेड से बीटेक करने के बाद भी स्टूडेंट्स को INR 20 लाख तक का पैकेज मिल सकता है। अनुभव के साथ साथ पैकेज में और भी वृद्धि होती रहती है। विदेश में भारतीय इलेक्ट्रिक इंजीनियर्स की काफी मांग रहती है। विदेश में नौकरी करने की चाहत रखने वाले स्टूडेंट्स इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कर सकते हैं।  

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*