NEET UG 2024 Result: नीट यूजी सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट घोषित, यहाँ कर सकेंगे चेक 

1 minute read
NEET UG Result 2024 Centre Wise

NEET UG Result 2024 Centre Wise: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) के लिए एग्जाम सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। एग्जाम में भाग लेने वाले सभी कैंडिडेट्स neet.ntaonline.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब जल्द ही काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।

वहीं नीट विवाद के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने 19 जुलाई 2024 को NTA को नीट यूजी का रिजल्ट सेंटर वाइज और सिटी वाइज घोषित करने के आदेश दिए थे। आइए अब जानते हैं NEET UG 2024 Result से संबंधित सभी अहम जानकारियां। 

NEET UG Result 2024: नीट रिजल्ट कैसे चेक करें

यहाँ NEET UG Result 2024 Centre Wise चेक करने के कुछ आसान स्टेस्प बताए गए हैं:- 

  • सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.ntaonline.in.पर जाए। 
  • अब होमपेज पर “NEET UG रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल फिल करें और सबमिट बटन पर क्लिंक करें।  
  • अब आपका NEET UG रिजल्ट एक नए पेज पर खुल जाएगा जिसके बाद आप अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEET UG रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइटें

यहाँ NEET UG रिज्लट चेक करने के लिए कुछ ऑफिशियल वेबसाइटें की सूची दी जा रही है, जो कि इस हैं:- 

  • Exams.nta.ac.in/NEET
  • neet.ntaonline.in
  • ntaresults.nic.in
  • nta.ac.in

स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण

NEET UG रिजल्ट 2024 में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे:-

  • कैंडिडेट का नाम 
  • एप्लीकेशन नंबर
  • रोल नंबर 
  • जन्म तिथि 
  • वर्ग 
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान)
  • कुल प्राप्त अंक
  • परसेंटाइल स्कोर 
  • ऑल इंडिया रैंक 
  • कैटेगिरी रैंक 
  • स्टेट रैंक 
  • नागरिकता 
  • क्वालीफाइंग स्टेटस 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण न्यूज़ अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*