NEET UG Admit Card 2024: जल्द जारी होंगे नीट यूजी एडमिट कार्ड, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड 

1 minute read
NEET UG Admit Card 2024

NEET UG Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने के बाद अब जल्द नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद NTA की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in. से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा 05 मई, 2024 यानी रविवार को दोपहर 02:00 बजे से 05:20 बजे तक भारत और विदेशों के लगभग 557 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 13 भाषाओं में पेन और पेपर मोड से आयोजित की जाएगी। आइए अब जानते हैं NEET UG Admit Card 2024 से संबंधित सभी अहम जानकारियां।  

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

NTA के तय शेड्यूल के अनुसार नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद अब जल्द NEET UG Admit Card 2024 जारी किए जाएंगे। हालांकि NTA द्वारा नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी करने से संबंधित कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसलिए सभी कैंडिडेट्स को यह सलाह दी जाती हैं कि वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें। 

NEET UG Admit Card 2024 – ऐसे करें डाउनलोड

यहाँ कैंडिडेट्स को NEET UG Admit Card 2024 डाउनलोड करने के कुछ आसान स्टेप्स बताए गए है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • सबसे पहले NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर उपलब्ध “NEET UG Admit Card 2024” लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। 
  • अब स्क्रीन पर NEET UG Admit Card 2024 ओपन हो जाएगा। 
  • आप भविष्य में रेफरेंस के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं। 

720 अंकों की होगी नीट परीक्षा 

NEET UG परीक्षा को तीन भागों में बांटा गया है, जिनमें केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी विषय शामिल हैं। केमिस्ट्री और फिजिक्स के पेपर में से 45-45 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके अनुसार दोनों पेपर 180-180 अंकों के होंगे। वहीं बायोलॉजी विषय में से 360 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें बॉटनी विषय से 45 और जूलॉजी विषय से 45 प्रश्न रहेंगे। 

NEET UG परीक्षा 180 मिनट यानी 3 घंटे की होगी जिसमें कैंडिडेट्स को 720 अंकों वाले 180 प्रश्नों को हल करना होगा। कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ही NEET में भी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। बता दें कि प्रत्येक सही सवाल पर कैंडिडेट को 4 अंक दिए जाएंगे वहीं गलत जवाब देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा। ध्यान दें कि अनुत्तरित सवालों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। 

यह भी पढ़ें –  हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*