NEET PG 2023: कैंडिडेट्स को NEET PG कॉउंसलिंग के लिए इन जरुरी डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत, जानें कॉउंसलिंग से संबंधित सभी अहम जानकारियां

1 minute read
NEET PG candidates ko counseling ke liye in jaruri documents ki hogi jarurat jaane counseling se sambandhit abhi ahem jankariya

NEET PG एग्जाम के रिजल्ट जारी होने के बाद से ही कैंडिडेट्स काउंसिलिंग डेट अनाउंस होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं NEET PG 2023 काउंसलिंग संभवत मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा 15 जुलाई 2023 से आयोजित की जानें की संभावना है। यह कॉउंसलिंग नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (NBE) द्वारा कंडक्ट की जाती है। NEET PG 2023 काउंसलिंग सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थानों के लिए एक केंद्रीकृत काउंसलिंग के रूप में कंडक्ट की जाएगी। वहीं ऑल इंडिया में 50% कोटा सीटों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित की जाएगी।

काउंसलिंग के बाद एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करने पर ही एडमिशन दिया जाएगा। कैंडिडेट्स को सीट अलॉटमेंट मई/जून 2023 में जारी की जाएंगी।

NEET PG 2023 की कॉउंसलिंग प्रोसेस 

NEET PG के लिए कॉउंसलिंग प्रोसेस चार चरणों में किया जाएगा कंडक्ट जो इस प्रकार है:-

 1: काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 
2: च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग चॉइस
3: सीट अलॉटमेंट 
4: रिपोर्टिंग 

काउंसलिंग के समय आवश्यक डाक्यूमेंट्स

यहां NEET PG 2023 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में बताया जा रहा है, जिसे आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. NEET PG 2023 रिजल्ट या रैंक लेटर
  2. NEET PG 2023 एडमिट कार्ड 
  3. हाई स्कूल और हायर सेकंडरी सटिफिकेट 
  4. बर्थ सर्टिफिकेट 
  5. MBBS और BDS क्वॉलिफिंग डिग्री और सर्टिफिकेट 
  6. इंटर्नशिप सर्टिफिकेट 
  7. कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  8. आइडेंटिटी प्रूफ 
  9. MCI या स्टेट मेडिकल कॉउंसिल द्वारा प्रदान किया गया स्थायी / प्रोविशनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आदि 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: इस वर्ष NEET UG एग्जाम के लिए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक कैंडिडेट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें एग्जाम से संबंधित सभी अहम जानकारियां

NEET PG का एग्जाम 05 मार्च किया गया था कंडक्ट 

यह एग्जाम  5 मार्च 2023 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया गया था और इस साल 2.9 लाख से अधिक कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हुए थे। नेशनल बोर्ड ऑफ एक्सामिनेशन्स (NBE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर 09 दिनों के भीतर ही 14 मार्च 2023 को NEET PG 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया था।

जिसमें डॉ. आरुषि नरवानी ने ऑफिशियल रिजल्ट के अनुसार 800 में से 725 मार्क्स हासिल कर 1st रैंक प्राप्त की है। वहीं डॉ. प्रेम तिलक ने 800 में से 700 मार्क्स प्राप्त कर 2nd रैंक हासिल की है। पिछले साल की तरह ही इस बार भी NEET PG एग्जाम में फीमेल कैंडिडेट ने टॉप किया है। 

यह भी पढ़ें – NEET PG 2023 रिजल्ट के बाद अब काउंसलिंग होने वाली हैं शुरू, जानें अलॉटमेंट और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

यह भी पढ़ें – NEET PG 2023 Result Topper: जयपुर की डॉ.आरुषि नरवानी ने NEET PG 2023 एग्जाम में किया टॉप; एग्जाम में हासिल किए 800 में से 725 मार्क्स

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*