NEET UG 2023: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे शुरू, जानिए कैसे करें एप्लाई

1 minute read
NEET UG 2023 registration jald hongen shuru janiye kaise karen apply

NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। NTA आज 6 मार्च से NEET UG 2023 की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर सकता है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से लिंक एक्सेस कर एप्लाई कर सकते हैं। NTA एप्लीकेशन फॉर्म्स के साथ- साथ नीट यूजी का एग्जाम ब्रॉशर भी रिलीज़ करेगा। 

नीट यूजी 2023 का एग्जाम 7 मई 2023 को कंडक्ट कराया जाएगा। नीट एग्जाम के ज़रिये स्टूडेंट्स MBBS, BDS, डेंटल कोर्सेज़ जैसे अन्य मेडिकल कोर्सेज़ में एडमिशन ले सकते हैं। NTA द्वारा रिलीज़ किये गए ब्रॉशर से कैंडिडेट्स सभी ज़रूरी जानकारी जैसे इम्पोर्टेन्ट डेट्स, ज़रूरी डाक्यूमेंट्स, एप्लीकेशन फ़ीस, एलिजिबिलिटी, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस प्राप्त कर सकते हैं। 

NEET UG 2023 के लिए कैसे अप्लाई करें?

NEET 2023 में दाखिले की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है –

  1. नीट की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें। इसके बाद आपको आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा। 
  2. अब NEET का एप्लीकेशन फॉर्म भर दें। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड और पासपोर्ट की जानकारी आदि भरनी होती है।
  3. इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होता है। 
  4. निम्नलिखित डॉक्यूमेंट भी नीट एप्लीकेशन के साथ भरना होता है-
    • फोटोग्राफी
    • पोस्टकार्ड साइज फोटोग्राफ
    • सिग्नेचर
    • दसवीं की मार्कशीट/ पासिंग सर्टिफिकेट
    • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान 
    • वैध पहचान पत्र (भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड/पासपोर्ट/बारहवीं का रोल नंबर/ एलेक्शन कार्ड/ राशन कार्ड/ बैंक पासबुक आदि। विदेशी नागरिकता होने पर पासपोर्ट नंबर और एनआरआई होने पर पासपोर्ट नंबर/आधार कार्ड)

NEET UG 2023 एप्लीकेशन फ़ीस 

केटेगरी के अनुसार आपकी एप्लीकेशन फ़ीस कुछ इस प्रकार होगी –

केटेगरीएप्लीकेशन फ़ीस 
जनरलINR 1,500
जनरल EW/OBCINR 1,400
SC/ST/PWDINR 800

ऐसी ही एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारी वेबसाइट के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*