CEED Result 2024 : सीईईडी रिजल्ट्स ceed.iitb.ac.in पर जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

1 minute read
CEED Result 2024

CEED Result 2024 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने आज यानी 6 मार्च, 2024 को कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिज़ाइन (CEED) के रिजल्ट्स 2024 को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे CEED की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। आपको बता दें की  इंस्टिट्यूट 11 मार्च 2024 से CEED 2024 स्कोरकार्ड जारी कर सकता हैं। जोकि रिजल्ट्स जारी होने की तिथि के एक वर्ष तक के लिए वैध होगा।

मीडिया रिपोट्स के अनुसार, CEED 2024 स्कोर की आकलन प्रश्न पत्र के भाग ए में प्राप्त अंकों को 25% और भाग बी को 75% वेटेज देकर कर किया जायेगा। अंसार शीट के भाग बी का मूल्यांकन केवल तभी किया जाएगा, जब उम्मीदवार एग्जाम के भाग ए में सफल हो गए होंगे। सीईईडी परिणाम 2024 देखने के लिए नीचे एक सीधा लिंक भी दिया गया है।

CEED 2024 परिणाम ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार सीईईडी परिणाम 2024 नीचे दिए गए स्टेप से देख सकते हैं।

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: परिणाम तक पहुंचने के लिए अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्टेप 4: सीईईडी 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें। 
  • स्टेप 5: उम्मीदवार परिणाम का एक प्रिंटआउट डाउनलोड कर आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको CEED Result 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*