NEET PG 2023 रिजल्ट के बाद अब काउंसलिंग होने वाली हैं शुरू, जानें अलॉटमेंट और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

1 minute read
95 views

NEET PG 2023 काउंसलिंग संभवत मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा 15 जुलाई 2023 से आयोजित की जाएगी। यह नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (NBE) द्वारा कंडक्ट की जाती है। NEET PG विभिन्न MD/MS  और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए एलिजिबिलिटी कम- रैंकिंग एग्जाम है। यह देश के सरकारी, प्राइवेट और डीम्ड विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए PG कोर्सेज के लिए अनिवार्य एंट्रेंस एग्जाम होता है। यह एक नेशनल लेवल का एग्जाम हैं जिसमें हर साल बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स उपस्थित होते हैं। 

NEET PG 2023 काउंसलिंग सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थानों के लिए एक केंद्रीकृत काउंसलिंग के रूप में कंडक्ट की जाएगी। ऑल इंडिया 50% कोटा सीटों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा ऑल इंडिया लेवल पर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

काउंसलिंग के बाद एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करने पर ही एडमिशन दिया जाएगा। कैंडिडेट्स को सीट अलॉटमेंट मई/जून 2023 में जारी की जाएंगी।

NEET PG 2023 की कॉउंसलिंग प्रोसेस 

यहां NEET PG की कॉउंसलिंग प्रकिया के सभी इम्पोर्टेंट स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा हैं, जिसे आप नीचे दिए गए बिंदुओ में देख सकते हैं:-

स्टेप 1: काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 

  • कैंडिडेट्स को NEET PG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। 
  • अब “न्यू रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें और कॉउंसलिंग के लिए खुद को रजिस्टर करें।  
  • कैंडिडेट्स को उस पासवर्ड को सेव करके रख लेना चाहिए जो उन्होंने रजिस्ट्रेशन के समय बनाया था।
  • अब कॉउंसलिंग फीस की पेमेंट करें। सेंट्रल यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया कोटा के कैंडिडेट्स के लिए INR 1000 रुपये व (एससी / एसटी / ओबीसी / पीएच) कैंडिडेट्स के लिए INR 500 रुपये फीस होगी। वहीं डीम्ड यूनिवर्सिटी में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की फीस INR 5000 रुपये होगी। 

स्टेप 2: च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग चॉइस

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद कैंडिडेट्स को वरीयता क्रम में विषयों और संस्थानों / कॉलेजों की चॉइस 

            भरनी होगी।

  • एक बार संस्थानों / कॉलेजों सिलेक्ट करने के बाद, इसे लॉक करने से पहले इसे मॉडिफाइड किया जा सकता है।
  • च्वॉइस लॉकिंग ड्यूरेशन के दौरान कैंडिडेट्स को अपनी च्वॉइस को लॉक करना आवश्यक है ताकि आपके सबमिट किए गए च्वॉइस का प्रिंट प्राप्त किया जा सके।
  • प्रिंट की कॉपी अपने पास भविष्य में उपयोग के लिए संभाल कर रखें। 

स्टेप 3: सीट अलॉटमेंट 

  • च्वाइस फिलिंग के बाद सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी।
  • कैंडिडेट्स द्वारा फिल की गई चॉइस, सीटों की उपलब्धता और श्रेणी आदि के आधार पर सीट अलॉटमेंट की जाती है।
  • अलॉटमेंट रिजल्ट विभिन्न राउंड में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाता है। 

स्टेप 4: रिपोर्टिंग 

  • कैंडिडेट्स को अलॉटमेंट सीटें निर्धारित समय के भीतर अलॉटमेंट कॉलेज/कोर्सेज में शामिल होने के लिए आवश्यक होंगी।
  • लास्ट डेट के बाद किसी भी कैंडिडेट को एडमिशन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

काउंसलिंग के समय आवश्यक डाक्यूमेंट्स

यहां NEET PG 2023 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में बताया जा रहा है, जिसे आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. NEET PG 2023 रिजल्ट या रैंक लेटर
  2. NEET PG 2023 एडमिट कार्ड 
  3. हाई स्कूल और हायर सेकंडरी सटिफिकेट 
  4. बर्थ सर्टिफिकेट 
  5. MBBS और BDS क्वॉलिफिंग डिग्री और सर्टिफिकेट 
  6. इंटर्नशिप सर्टिफिकेट 
  7. कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  8. आइडेंटिटी प्रूफ 
  9. MCI या स्टेट मेडिकल कॉउंसिल द्वारा प्रदान किया गया स्थायी / प्रोविशनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आदि 

एग्जाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert