NEET UG 2024 City Intimation Slip: जल्द जारी होंगी नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

1 minute read
NEET UG 2024 City Intimation Slip

NEET UG 2024 City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द NEET UG 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी। हालांकि NTA द्वारा सिटी इंटिमेशन स्लिप से संबंधित कोई भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसलिए कैंडिडेट्स को लेटेस्ट अपडेट्स के लिए NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.ntaonline.in पर बने रहने की सलाह दी जाती है। वहीं, NEET UG 2024 की परीक्षा 05 मई, 2024 को भारत और विदेशों के लगभग 568 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं NEET UG 2024 City Intimation Slip से संबंधित सभी अहम जानकारियां। 

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

NTA के तय शेड्यूल के अनुसार अब जल्द नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। बता दें कि नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद ही NEET UG एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। वहीं, कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट neet.ntaonline.in से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। पिछले वर्ष नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप 30 अप्रैल को जारी की गई थी और 7 मई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 मई को जारी किए गए थे। 

यह भी पढ़ें – MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: 8वीं में 87.71, 5वी में 90.97% स्टूडेंट्स पास

NEET UG 2024 City Intimation Slip – ऐसे करें डाउनलोड

यहाँ कैंडिडेट्स को NEET UG 2024 City Intimation Slip डाउनलोड करने के कुछ आसान स्टेप्स बताए गए है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • सबसे पहले NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट  neet.ntaonline.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर उपलब्ध “NEET UG 2024 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि फिल करें। 
  • अब स्क्रीन पर NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी। 
  • आप भविष्य में रेफरेंस के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं। 

ध्यान दें कि कैंडिडेट्स के विवरण में कोई विसंगति होने पर कैंडिडेट्स सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या ऑफिशियल वेबसाइट [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*