NEET PG 2023 Result Topper: जयपुर की डॉ.आरुषि नरवानी ने NEET PG 2023 एग्जाम में किया टॉप; एग्जाम में हासिल किए 800 में से 725 मार्क्स

1 minute read

नेशनल बोर्ड ऑफ एक्सामिनेशन्स (NBE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर 14 मार्च 2023 को NEET PG 2023 का रिजल्ट जारी किया हैं। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफ़दरजंग अस्पताल नई दिल्ली से डॉ. आरुषि नरवानी ने NEET PG 2023 की ऑल इंडिया टॉपर बनीं। NEET PG 2023 का एग्जाम 05 मार्च 2023 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (पोस्टग्रेजुएट) के लिए एग्जाम रविवार को कंडक्ट किया गया था। अब NEET PG के लिए रिजल्ट आ गया है और कट ऑफ मार्क्स जारी कर दी गई हैं। 

यह एग्जाम  5 मार्च 2023 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया गया था और इस साल 2.9 लाख से अधिक कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हुए थे। जिसमें डॉ. आरुषि नरवानी ने ऑफिशियल रिजल्ट के अनुसार 800 में से 725 मार्क्स हासिल कर 1st रैंक प्राप्त की है। वहीं डॉ. प्रेम तिलक ने 800 में से 700 मार्क्स प्राप्त कर 2nd रैंक हासिल की है। पिछले साल की तरह ही इस बार भी NEET PG एग्जाम में फीमेल कैंडिडेट ने टॉप किया है। 

डॉ. आरुषि नरवानी के बारे में 

डॉ. आरुषि नरवानी मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली से पूरी की है। उन्होंने बाद में वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से MBBS पूरा किया । NEET PG 2023 एग्जाम की तैयारी के दौरान डॉ. आरुषि नरवानी वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) से अपनी इंटर्नशिप कर रही थीं। डॉ. आरुषि नरवानी ने पहले ही प्रयास में NEET PG का एग्जाम पास कर लिया व कड़ी मेहनत से इस एग्जाम में टॉप रैंक हासिल की। 
एग्जाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*