NEET PG 2024 Admit Card: आज जारी हों सकते हैं नीट पीजी एडमिट कार्ड, nbe.edu.in से करें डाउनलोड

1 minute read
NEET PG 2024 Admit Card

NEET PG 2024 Admit Card: ‘नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज’ (NBEMS) द्वारा आज यानी 18 जून 2024 को नीट पीजी एडमिट कार्ड (Neet PG Admit Card) जारी किए जा सकते हैं। नीट पीजी परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान दें कि देशभर में नीट पीजी की परीक्षा का आयोजन 23 जून 2024 को किया जा रहा है। 

नीट पीजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा का माध्यम केवल ‘अंग्रेजी’ है। इस परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। वहीं, इस परीक्षा को 3 खंडों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक खंड के लिए अनुभागीय समय होगा और परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। नीट पीजी की परीक्षा कुल 800 अंकों की है। सभी कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। आइए जानते हैं NEET PG 2024 Admit Card से संबंधित सभी अहम जानकारियां। 

NEET PG 2024 Admit Card – ऐसे करें डाउनलोड

यहाँ कैंडिडेट्स को NEET PG 2024 Admit Card डाउनलोड करने के कुछ आसान स्टेप्स बताए गए है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • सबसे पहले NBE की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर उपलब्ध “ NEET PG Admit Card Link” लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया विंडो ओपन होगा। 
  • इसके बाद लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर Neet PG Admit Card ओपन हो जाएगा। 
  • आप भविष्य में रेफरेंस के लिए नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।

NEET PG 2024 Admit Card: एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

यहाँ कैंडिडेट्स को NEET PG 2024 Admit Card की जानकारी के साथ ही एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण के बारे में भी बताया गया है, जो कि इस प्रकार हैं:- 

  • कैंडिडेट का नाम
  • पिता का नाम
  • जन्म की तारीख
  • एप्लीकेशन नंबर 
  • रोल नंबर
  • जेंडर
  • QR कोड 
  • वर्ग
  • उप-श्रेणी
  • नीट परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*