GATE Response Sheet 2024 Released : IISc बैंगलोर ने जारी की GATE 2024 परीक्षा की रिस्पांस शीट, ऐसे करें डाउनलोड

1 minute read
GATE Response Sheet 2024 Released

ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट 2024 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक नई अपडेट सामने आयी है। बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस (IISc) बेंगलुरु ने आज यानी 17 फरवरी 2024 को GATE परीक्षा की रिस्पांस शीट जारी कर दी है। ऐस में अब उम्मीदवार इसे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी चेक कर सकते हैं। रिस्पांस शीट की मदद से कैंडिडेट परीक्षा में प्राप्त नंबरों की अनुमान लगा सकते हैं। वहीं अब अभ्यर्थियों को आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है। बता दें कि परीक्षा 3, 4, 10, और 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गयी थी।

GATE 2024 की रिस्पांस शीट ऐसे करें चेक

GATE 2024 की रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • यहाँ GATE 2024 रिस्पांस शीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
  • इसके बाद रिस्पांस शीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें।

GATE 2024 रिस्पांस शीट डायरेक्ट लिंक

कब जारी होंगे परिणाम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेट 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 21 फरवरी को जारी किये जायेंगे। वहीं परीक्षा का परिणाम 16 मार्च 2024 को जारी होगा।

उम्मीद है आपको GATE Response Sheet 2024 Released के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*