GATE Exam Time Duration : जानिए GATE परीक्षा का समय और कैसे करें अपने समय को मैनेज?

1 minute read
GATE Exam Time Duration

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी कि GATE परीक्षा एक ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा जो संयुक्त रूप से IIT और IISC द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में एक बार किया जाता है। इस वर्ष GATE 2024 परीक्षा का आयोजन 3, 4, 10, और 11 फरवरी, तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा। इन परीक्षाओं में पास होने के लिए उम्मीद्वार को कठिन परिश्रम के साथ-साथ एक अच्छे मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में यह एग्जाम अपडेट परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए एक सारथी की भूमिका निभाएगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि GATE परीक्षा कितने समय की होती है और इसके लिए आप कैसे अपने टाइम को मैनेज कर सकते हैं।

उससे पहले GATE 2024 से जुड़ी कुछ प्रमुख जानकारी आप नीचे दिए गए टेबल में से प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा का नामGATE 2024
फुल फॉर्मग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 
कंडक्टिंग बॉडीआईआईटी खड़गपुर
परीक्षा स्तरऑल इंडिया लेवल
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
परीक्षा का तरीकाकंप्यूटर आधारित टेस्ट (ऑनलाइन)
एग्जाम फ्रीक्वेंसीसाल में एक बार
परीक्षा अवधि3 घंटे (180 मिनट )

जानिए कितने शिफ्टों में होगा GATE परीक्षा का आयोजन?

इस वर्ष GATE की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए यह जान लेना आवश्यक है कि यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाती है। जिसमें पहली शिफ्ट का समय 9:30 AM से 12.30 PM जबकि दूसरी शिफ्ट का समय 2:30 PM से 5.30 PM तक होता है। परीक्षा का कुल समय लगभग 180 मिनट निर्धारित होता है।

जानिए कैसे करें अपने टाइम को मैनेज?

परीक्षा में बेहतर टाइम मैनेजमेंट के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-

  • GATE एक कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा है जिसके लिए आपका कंप्यूटर में अच्छा अभ्यास होना चाहिए।
  • परीक्षा के कुल समय को कुल प्रश्नों से विभाजित करके औसतन समय निकाल लें।
  • प्रत्येक प्रश्न को बराबर का समय दें और अपना समय बर्बाद न करें।
  • कागज पर रफ़ काम जैसे कैलकुलेशन के साथ-साथ कंप्यूटर के माउस के बीच बेहतर तालमेल बैठा कर रखें।
  • परीक्षा में ओवर कॉंफिडेंट न हो क्योंकि ऐसा करना आपके समय की बर्बादी होगी।

उम्मीद है आपको GATE Exam Time Duration के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*