Tamil Nadu NEET UG Counseling 2023: तमिलनाडु में शुरू हुए NEET UG रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, कैंडिडेट्स गवर्नमेंट और मैनेजमेंट कोटा के लिए कर सकते हैं अप्लाई

1 minute read
Tamil Nadu NEET UG Counseling 2023

Tamil Nadu NEET UG Counseling 2023: हाल ही में चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) ने तमिलनाडु राज्य में NEET UG 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। कैंडिडेट्स गवर्नमेंट और मैनेजमेंट कोटा सीटों के लिए DME की ऑफिशियल वेबसाइट tnmedicalselection.net. पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

गवर्नमेंट और मैनेजमेंट कोटा में रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई है। कैंडिडेट्स को गवर्नमेंट कोटा सीटों के लिए 500/- रुपये और मैनेजमेंट कोटा सीटों के लिए 1,000/- रुपये का नॉन-रिफंडेबल फीस देना अनिवार्य होगा। 

सभी कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उनके पास एप्लिकेशन सबमिट करने से पहले सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स जो एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करते हो। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को अन्य लेटेस्ट अपडेट्स के लिए चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) की ऑफिशियल वेबसाइट tnmedicalselection.net. को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। 

यह भी पढ़ें – Who Will Conduct NEET 2024

Tamil Nadu NEET UG Counseling 2023: कैंडिडेट्स इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कैंडिडेट्स को Tamil Nadu NEET UG Counseling 2023 की सूचना के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • कम्युनिटीप्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

Tamil Nadu NEET UG Counseling 2023 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

यहां कैंडिडेट्स के लिए Tamil Nadu NEET UG Counseling 2023 के साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की भी कंप्लीट जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  tnmedicalselection.net. पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। 
  • अब NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड आदि फिल करें। 
  • इसके बाद अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अकादमिक डिटेल्स फिल करें।  
  • अब आप जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे NEET एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, मार्कशीट, सर्टिफिकेट्स और अन्य जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।  
  • अब निश्चित फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • सभी स्टेप्स कंप्लीट करने के बाद कैंडिडेट को अपने रजिस्टड मोबाइल नंबर और ईमेल पर कन्फर्मेशन मेसेज से रूप में एप्लिकेशन सबमिट की जानकारी प्राप्त होगी। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*