NEET Expected Cutoff 2023: जानिए इस वर्ष कितनी हो सकती हैं NEET UG एग्जाम की एक्सपेक्टेड कटऑफ

1 minute read
जानिए इस वर्ष कितनी हो सकती हैं NEET UG एग्जाम की एक्सपेक्टेड कटऑफ

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सभी मेडिकल कैंडिडेट्स के लिए NEET UG एग्जाम क्वालिफाइंग कटऑफ जारी करती है। जनरल कैटेगिरी के लिए पिछले वर्षों के विश्लेषण के अनुसार कटऑफ 50th पर्सेंटाइल और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 40th पर्सेंटाइल था। पिछले वर्ष जनरल कैटेगिरी के लिए NEET कटऑफ पासिंग मार्क्स 715-117 था, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी के लिए यह 116-93 तक था। जानते है नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए की कंप्लीट जानकारी। 

इस वर्ष 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 07 मई 2023 को NEET UG एग्जाम दिया था। यह एग्जाम भारत के (मणिपुर राज्य को छोड़कर) 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर सफलतापूर्वक कंडक्ट किया गया था। NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे की थी। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में कंडक्ट किया गया था। 

NEET UG एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है। कैंडिडेट्स का एडमिशन एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होता है। 

हालांकि अब जल्द ही NTA अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर NEET UG एग्जाम आंसर की जारी कर सकती है। जिसे सभी कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

जानते है वर्ष 2023 में NEET UG एक्सपेक्टेड कटऑफ 

यहां NEET UG एग्जाम की एक्सपेक्टेड कटऑफ के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:-

वर्ग मार्क्स कट ऑफ परसेंटाइल 
सामान्य और EWS वर्ग 720-13850th
OBC वर्ग137-10840th
अनुसूचित जाति वर्ग121-10840th
अनुसूचित जनजाति वर्ग 121-10840th

पिछले कुछ वर्षों का NEET UG कट ऑफ स्कोर 

यहां नीट यूजी का पिछले कुछ वर्षो का कट ऑफ स्कोर के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें नीचे दी गई तालिका ने देख सकते हैं:-

वर्ष कुल मार्क्स UG (NEET कटऑफ स्कोर)OBC (NEET कटऑफ स्कोर)SC/ST  (NEET कटऑफ स्कोर)
2021 720138137-108137-108
2020 720147146-113146-113
2019 720134133-107133-107

NEET UG कटऑफ को प्रभावित करने वाले कारण 

यहां कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जो इस वर्ष की NEET UG कटऑफ को प्रभावित कर सकती हैं:-

1. इस वर्ष के NEET UG एग्जाम का डिफिकल्टी लेवल 
2. पिछले वर्ष की NEET कटऑफ 
3. इस वर्ष NEET एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स की कुल संख्या 
4. कुल सीटों की संख्या 

NEET UG 2023: एग्जाम के बाद अन्य होने वाले कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सबसे पहले NEET UG 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएंगी और कैंडिडेट्स को आंसर की में कोई आपत्ति होने पर चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा। सभी प्राप्त आपत्तियों को हल करने के बाद फाइनल आंसर-की और NEET UG 2023 रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। NEET UG 2023 क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*