mcc.nic.in NEET UG 2023 Registration Date: जानिए कब से शुरू हो सकती है मेडिकल कॉउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, किन डाक्यूमेंट्स की होगी आवश्यकता

1 minute read
mcc.nic.in NEET UG 2023 Registration Date

mcc.nic.in NEET UG 2023 Registration Date: NEET UG 2023 रिजल्ट के बाद अब जल्द ही NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि NEET UG काउंसिलिंग का आयोजन जुलाई महीने से शुरू किया जा सकता हैं। जिसके लिए कैंडिडेट्स मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। आइए जानते हैं इस वर्ष कि mcc.nic.in NEET UG 2023 Registration Date के बारे में सभी आवश्यक जानकारी। 

NEET UG एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। कैंडिडेट्स का एडमिशन NEET UG एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। इस वर्ष NEET UG काउंसलिंग के जरिए कैंडिडेट्स 99,013 MBBS, 52,720 आयुष, 27,868 BDS, 1,899 AIIMS, 525 BVSc, AH सीटों और 249 जिपमर सीटों पर एडमिशन ले सकते हैं। 

तमिलनाडु राज्य में शुरू हुए NEET UG रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

हाल ही में चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) ने तमिलनाडु राज्य में NEET UG 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। कैंडिडेट्स गवर्नमेंट और मैनेजमेंट कोटा सीटों के लिए DME की ऑफिशियल वेबसाइट tnmedicalselection.net. पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

गवर्नमेंट और मैनेजमेंट कोटा में रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई है। कैंडिडेट्स को गवर्नमेंट कोटा सीटों के लिए 500/- रुपये और मैनेजमेंट कोटा सीटों के लिए 1,000/- रुपये का नॉन-रिफंडेबल फीस देना अनिवार्य होगा। 

यह भी पढ़ें – Who Will Conduct NEET 2024

NEET UG Counselling 2023 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

यहां कैंडिडेट्स के लिए mcc.nic.in NEET UG 2023 Registration Date के साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की भी कंप्लीट जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • NTA की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। 
  • अब NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड आदि फिल करें। 
  • इसके बाद अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अकादमिक डिटेल्स फिल करें।  
  • अब निश्चित फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

NEET UG Counselling 2023 कैंडिडेट्स इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कैंडिडेट्स को mcc.nic.in NEET UG 2023 Registration Date के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस प्रमाण पत्र

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*