CDS Previous Year Paper in Hindi जो करेंगे कैंडिडेट्स की सहायता

3 minute read
60 views
CDS previous year paper in Hindi

इंडियन आर्मी का हिस्सा बनना हर एक युवा का सपना होता है। हमारे समाज में इंडियन आर्मी को बहुत सम्म्मान की दृष्टि से देखा जाता है, इसलिए इंडियन आर्मी में अपनी सेवा देने लिए हर साल लाखों युवा आर्मी से जुड़ते हैं क्योंकि यह देश सेवा और साहस से जुड़ा कार्य है। इंडियन आर्मी में ऑफिसर्स बनने के लिए युवाओं को CDS यानी ‘कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज’ (Combined Defense Services) का एग्जाम देना कम्पलसरी होता है। यह एग्जाम इंडियन आर्मी में ऑफिसर्स बनने,अच्छी सैलरी और अन्य मिलने वाली सुविधाएं व सम्मान के कारण ही इस जॉब को लेकर युवाओं में क्रेज बना रहता है। हम इस ब्लॉग में cds previous year paper in hindi के बारे  विस्तार से जानकरी देंगे। जिससे CDS का एग्जाम देने वाले सभी कैंडिडेट्स को इस एग्जाम से संबंधित सारी इम्पोर्टेंट जानकारी मिल जाएंगी। 

This Blog Includes:
  1. CDS एग्जाम क्या है?
  2. CDS का कंप्लीट सिलेबस क्या है?
    1. CDS इंग्लिश का कम्पीट सिलेबस 
    2. CDS जनरल नॉलेज का कम्पीट सिलेबस 
    3. CDS एलीमेंट्री मैथमेटिक्स का कम्पीट सिलेबस 
  3. CDS एग्जाम देने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?
  4. CDS का एग्जाम पैर्टन क्या है?
  5. जानिए पिछले वर्षों के केश्वन पेपर्स
    1. CDS 2022 Examination (I) के क्वेश्चन पेपर्स 
    2. CDS 2022 Examination (II) के क्वेश्चन पेपर्स 
    3. CDS 2021 Examination (I) के क्वेश्चन पेपर्स 
    4. CDS 2021 Examination (II) के क्वेश्चन पेपर्स 
    5. CDS 2020 Examination (I) के क्वेश्चन पेपर्स
    6. CDS 2020 Examination (II) के क्वेश्चन पेपर्स
    7. CDS 2019 Examination (I) के क्वेश्चन पेपर्स
    8. CDS 2019 Examination (II) के क्वेश्चन पेपर्स
  6. पिछले कुछ वर्षों की CDS एग्जाम की कट ऑफ लिस्ट कितनी रही है?
    1. CDS (I) एग्जाम कट ऑफ – 2022 
    2. CDS (I) एग्जाम कट ऑफ – 2021
    3. CDS (II) एग्जाम कट ऑफ 2021 
  7. CDS एग्जाम की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स कौन-कौन सी हैं?
  8. CDS सैलेरी और जॉब प्रोफाइल्स
    1. रैंक के आधार पर CDS ऑफिसर्स की सैलरी कितनी रहती है?
  9. FAQs

CDS एग्जाम क्या है?

इंडियन आर्मी में अपनी सेवा देने के लिए कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) एग्जाम देना कम्पलसरी होता है। जिसके आधार पर इंडियन मिलिट्ररी अकादमी (IMA), इंडियन नेवल अकादमी (INA), इंडियन एयरफोर्स अकादमी (IAF) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में अपनी सेवा देने का मौका मिलता है।

CDS का कंप्लीट सिलेबस क्या है?

हर साल सेंट्रल डिफेंस सर्विसेस में जाने के लिए लाखों कैंडिडेट्स CDS एग्जाम की तैयारी करते हैं। इस एग्जाम में कैंडिडेट की नॉलेज, पर्सनेलिटी और ग्रेमिटिकल स्किल को जाँचने के लिए CDS एग्जाम आयोजित किया जाता है। इस एग्जाम की तैयारी करने वाले हर कैंडिडेट को CDS के कम्प्लीट सिलेबस का ज्ञान होना आवश्यक होता है। जिससे आप इस एग्जाम की तैयारी और बेहतर तरीके से कर पाएंगे। इस एग्जाम में IAFA, IMA, और INA पोस्ट्स के लिए निम्नलिखित सेक्शन शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • इंग्लिश 
  • जनरल नॉलेज 
  • एलीमेंट्री मैथमेटिक्स 

CDS इंग्लिश का कम्पीट सिलेबस 

इस सेक्शन में एलीमेंट्री मैथमेटिक्स का कम्प्लीट का सिलेबस दिया जा रहा है। जिसके माध्यम से कैंडिडेट्स आने वाले CDS एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं-

इंग्लिश सिलेबस 

  • Fill in the blanks
  • Spotting Errors
  • Sentence correction/correction
  • Reading And Comprehension
  • Jumbled Sentences
  • Vocabulary (Synonyms / Antonyms / Phrases)

CDS जनरल नॉलेज का कम्पीट सिलेबस 

इस सेक्शन में जनरल जनरल नॉलेज का कम्प्लीट सिलेबस दिया जा रहा है। कैंडिडेट्स जो आने वाले CDS एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उन्हें वर्ल्ड में हो रही सभी घटनाओं के बारे में आवश्यक नॉलेज होना जरुरी होता है। इस पेपर में आमतौर पर इंडियन हिस्ट्री, पॉलिटिक्स,इकोनॉमिक्स,जनरल साइंस आदि विषयों पर क्वेश्चन पूछे जाते है। नीचे दी गई टेबल में आप CDS एग्जाम का कम्प्लीट सिलेबस देख सकते हैं-

विषय  टॉपिक डिटेल्स 
करेंट अफेयर्स  इंपोर्टेंट इंटरनेशनल और नेशनल कॉन्फ्रेंस/ सम्मेलनों, अवार्ड्स, खेल संबंधी न्यूज़,इंपोर्टेंट बुक्स, लेखक और बदलती पॉलिसी से अवगत रहें।  
इंडियन हिस्ट्री  प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत की हिस्ट्री 
पॉलिटिकल साइंस  भारतीय संविधान के इम्पोर्टेंट फैक्ट्स, मौलिक अधिकार और निर्देशक सिद्धांत, राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री की शक्तियां, संवैधानिक निकाय, भारतीय न्यायपालिका आदि।
इकोनॉमिक्स  बजट, पंचवर्षीय योजना, विदेश व्यापार इत्यादि 
जनरल साइंस  फिजिक्स,बायोलॉजी और केमिस्ट्री की जनरल नॉलेज 
डिफेंस संबंधी न्यूज़  डिफेंस संबंधित महत्वपूर्ण विषयों जैसे सेना दिवस, नौसेना दिवस, हाल के घटनाक्रम और नीति आदि पर प्रश्न पूछे जाते हैं।  

CDS एलीमेंट्री मैथमेटिक्स का कम्पीट सिलेबस 

CDS previous year paper in Hindi के सेक्शन में जनरल जनरल नॉलेज का कम्प्लीट सिलेबस दिया जा रहा है। जिसके माध्यम से कैंडिडेट्स आने वाले CDS एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं-

विषय  टॉपिक डिटेल्स 
अंकगणित (Arithmetic) जनरल मैथ्स के साथ यूक्लिडियन एल्गोरिथम, एल्गोरिथम और एल्गोरिथम तालिकाओं के नियम आदि के क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
त्रिकोणमिति (Trigonometry) Sine a, Cos a, Tan a के बारे में सब कुछ जब 0° < a < 90° हो, 0°, 30°, 45°, 60° और 90° जैसे महत्वपूर्ण कोणों के sin, Cos और Tan मान, सरल त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ, त्रिकोणमितीय सारणियाँ, ऊँचाई और दूरी आदि से संबंधित क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
ज्यामिति (Geometry) समतल और समतल आकृतियाँ, रेखाएँ और कोण, महत्वपूर्ण प्रमेय (जैसे कोण गुणधर्म आधारित), समानांतर रेखाएँ, त्रिभुजों की सर्वांगसमता, माध्यिकाएँ और ऊँचाई, समान त्रिभुज, समांतर चतुर्भुज, वृत्त, आयत, वर्ग, आदि  से संबंधित क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
बीजगणित (Algebra) एल.सी.एम. और एच.सी.एफ, बहुपद सिद्धांत, द्विघात समीकरण (मूल और उसके गुणांक के बीच संबंध), द्विचर में रैखिक समीकरण, भाषा समूह और सेट नोटेशन, सूचकांकों के नियम आदि से संबंधित क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
सांख्यिकी (Statistics) सांख्यिकीय आंकड़ों का सारणीकरण, बारंबारता बहुभुजों का आलेखीय निरूपण, दंड आलेख, आयतचित्र, पाई चार्ट, केंद्रीय प्रवृत्ति के माप आदि से संबंधित क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
क्षेत्रमिति (Mensuration) वृत्तों के क्षेत्रफल, त्रिभुज, आयत, वर्ग, समांतर चतुर्भुज, आयतन, घनाभों का पृष्ठीय क्षेत्रफल, शंकु, बेलन, गोले आदि से संबंधित क्वेश्चन पूछे जाते हैं।

CDS एग्जाम देने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

यहां CDS previous year paper in Hindi के लिए इस परीक्षा को देने के लिए कुछ सामान्य योग्यता दी जा रही है। जिसे आप नीचे दिए गए पॉइंट्स में देख सकते हैं-

  1. CDS एग्जाम देने वाले सभी कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट  में ग्रेजुएट होना जरूरी है। तभी वह CDS का एग्जाम देने के लिए एलिजिबल होंगे। 
  2. एयरफोर्स एकेडमी की परीक्षा के लिए ग्रेजुएट होने के साथ 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स सब्जेक्ट होना कंपल्सरी है।
  3. जो कैंडिडेट इंडियन नेवी में अपनी सेवा देना चाहते हैं, उनके लिए इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होना कम्पलसरी है।
  4. इंडियन मिलिट्री अकादमी के जाने के लिए कैंडिडेट की आयु 19 से 23 साल होना जरुरी है, साथ ही कैंडिडेट्स को इस जॉब के लिए अनमैरिड होना भी कम्पल्सरी होता हैं। 
  5. इंडियन नेवी अकादमी के लिए कैंडिडेट की आयु 19 से 23 होनी जरुरी हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स अनमैरिड होना चाहिए।
  6. इंडियन एयर फोर्स अकादमी के लिए कैंडिडेट्स की आयु 20 से 24 होनी चाहिए। साथ ही IAF में अपनी सेवा देने के लिए कैंडिडेट को अनमैरिड होना चाहिए।

CDS का एग्जाम पैर्टन क्या है?

यहां हम CDS एग्जाम के एग्जाम पैटर्न के बारे में इंपोर्टेंट जानकारी दे रहें है। जिसके माध्यम से आने वाले CDS एग्जाम देने वाले सभी कैंडिडेट्स को इस एग्जाम से संबंधित जरुरी जानकारियां मिलेगी। जो उनकी एग्जाम की तैयारी में भी बहुत मदद करेगी-

  1. CDS का एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होता है। कैंडिडेट द्वारा गलत आंसर करने पर निगेटिव मार्किंग भी होती है।
  2. रिटन एग्जाम तीन चरणों में होता है। पहला पेपर जनरल इंग्लिश दूसरा पेपर जनरल नॉलेज और तीसरा पेपर एलीमेंट्री मैथमेटिक्स का होता है। 
  3. तीनों पेपर 100 मार्क्स यानी कुल तीन सौ मार्क्स का पेपर होता है।
  4. कैंडिडेट्स को इस एग्जाम में पास होने के लिए सभी सब्जेक्ट्स अच्छी नॉलेज होना जरुरी होता हैं।
  5. रिटन एग्जाम पास करने के बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
  6. इंटरव्यू में कैंडिडेट का इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट लिया जाता है।
  7. सभी एग्जाम में पास होने के बाद कैंडिडेट को ट्रेनिंग के लिए इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून, एयरफोर्स अकादमी हैदराबाद, एयरफोर्स अकादमी हैदराबाद और नेवल अकादमी गोवा भेजा जाता है, जहां उन्हें अपनी जॉब से संबंधित सभी जरुरी ट्रेनिग दी जाती हैं। 

जानिए पिछले वर्षों के केश्वन पेपर्स

यहां हम आपके लिए CDS previous year paper in Hindi के लिंक नीचे दी गई टेबल में उपलब्ध करा रहे हैं। जिनसे आप अपनी आने वाली CDS एग्जाम की तैयारी को और बेहतर तरीके से कर पाएंगे-

CDS 2022 Examination (I) के क्वेश्चन पेपर्स 

General English General Knowledge  Elementary  Mathematics
डाउनलोड लिंक  डाउनलोड लिंक डाउनलोड लिंक

CDS 2022 Examination (II) के क्वेश्चन पेपर्स 

General English General Knowledge  Elementary  Mathematics
डाउनलोड लिंक डाउनलोड लिंक डाउनलोड लिंक

CDS 2021 Examination (I) के क्वेश्चन पेपर्स 

General English  General Knowledge  Elementary  Mathematics 
डाउनलोड लिंक  डाउनलोड लिंक  डाउनलोड लिंक 

CDS 2021 Examination (II) के क्वेश्चन पेपर्स 

English General Knowledge Elementary  Mathematics 
डाउनलोड लिंक  डाउनलोड लिंक  डाउनलोड लिंक 

CDS 2020 Examination (I) के क्वेश्चन पेपर्स

General English  General Knowledge  Elementary  Mathematics 
डाउनलोड लिंक  डाउनलोड लिंक  डाउनलोड लिंक 

CDS 2020 Examination (II) के क्वेश्चन पेपर्स

General English General Knowledge Elementary  Mathematics
डाउनलोड लिंक  डाउनलोड लिंक  डाउनलोड लिंक 

CDS 2019 Examination (I) के क्वेश्चन पेपर्स

General English General Knowledge Elementary  Mathematics
डाउनलोड लिंक  डाउनलोड लिंक  डाउनलोड लिंक 

CDS 2019 Examination (II) के क्वेश्चन पेपर्स

General English General Knowledge Elementary  Mathematics
डाउनलोड लिंक  डाउनलोड लिंक  डाउनलोड लिंक 

पिछले कुछ वर्षों की CDS एग्जाम की कट ऑफ लिस्ट कितनी रही है?

यहां हम CDS एग्जाम की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए पिछले वर्ष की कट ऑफ लिस्ट की जानकारी 

नीचे दी गई टेबल में दे रहे है। जिसके माध्यम से CDS एग्जाम की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को एग्जाम कट ऑफ की पूरी जानकारी मिलेगी। 

CDS (I) एग्जाम कट ऑफ – 2022 

अकादमी  Written Exam  Final Exam  
Aggregate marks of last qualified candidate*  Marks of last recommended candidate
IMA 136  258  
INA  128  256  
AFA 147  269  
OTA (Men) 100  181 
OTA (Women)  100  184 

CDS (I) एग्जाम कट ऑफ – 2021

अकादमी  Written Exam  Final Exam  
Aggregate marks of last qualified candidate*  Marks of last recommended candidate
IMA 145  268 
INA  136  260 
AFA 158  281
OTA (Men) 107  189 
OTA (Women)  107  191 

CDS (II) एग्जाम कट ऑफ 2021 

Marks of last qualified candidate→ Written Result  Final Result
Course↓ Minimum qualifying marks in each Subject Minimum aggregate marks of last qualified candidate  
IMA 20 marks (i.e. 20%)  138 marks (i.e. 46%)  263 
INA  20 marks (i.e. 20%) 132 marks (i.e. 44%)  256 
AFA  20 marks (i.e. 20%)  148 marks (i.e. 49.33%) 270  
OTA (Men)  20 marks (i.e. 20%)  102 marks (i.e. 51%)  183 
OTA (Women) 20 marks (i.e. 20%)  102 marks (i.e. 51%)  184 

CDS एग्जाम की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स कौन-कौन सी हैं?

CDS previous year paper in Hindi एग्जाम की तैयारी के लिए कुछ इंपोर्टेंट बुक्स की लिस्ट नीचे दी गई टेबल में दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप आने वाले CDS एग्जाम की तैयारी और बेहतर ढंग से कर सकते हैं:-

Books Publication-Author Buy Link 
CDS Pathfinder Exam (E) Arihant Publication यहां से खरीदें 
Oswaal CDS Combined Defence Services Oswaal Editorial Board यहां से खरीदें 
CDS Solved Paper Chapterwise Sectionwise Arihant Publication यहां से खरीदें 
Combined Defence Services Entrance Examination Atlantic Research Division (Author) यहां से खरीदें 
CDS & CDS OTA 16 Years English Topic wise Solved Papers Disha Publication यहां से खरीदें 

CDS सैलेरी और जॉब प्रोफाइल्स

CDS एग्जाम में अप्लाई करने के साथ-साथ कैंडिडेट्स को CDS की सभी जॉब प्रोफाइल्स को जान लेना चाहिए। इस एग्जाम में पास होने के बाद चुने हुए कैंडिडेट्स को इंडियन आर्मी, एयर फोर्स, और नेवी जैसे प्रमुख डिपार्टमेंट्स में अपनी सेवा सेना का सुनहरा अवसर मिलता हैं। CDS में सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को इंडियन आर्मी ने अपनी सेवा देने के साथ-साथ अच्छी सैलरी और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। CDS में बहुत सी पोस्ट्स होती है जिनके आधार पर उन्हें सैलरी व अन्य सुविधाएं मिलती हैं जिसकी सूचना नीचे दी गई टेबल में दी जा रही हैं-

रैंक के आधार पर CDS ऑफिसर्स की सैलरी कितनी रहती है?

CDS previous year paper in Hindi जानने के बाद जानते हैं कि CDS ऑफिसर्स की रैंक के आधार पर सैलरी कितनी होती है, जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं-

Rank  Leval Grade Pay ()
लेफ्टिनेंट लेवल 10 56,100 -1,77,500
कैप्टन लेवल 10 B 6,13,00-1,93,900
मेजर लेवल 11 6,94,00-2,07,200
लेफ्टिनेंट कर्नल लेवल 12A 1,21,200-2,12400
कर्नल लेवल 13 1,30,600-2,15,900
ब्रिगेडियर लेवल 13A 1,39,600-2,17,600
मेजर जनरल लेवल 14 1,44,200-2,18,200     
लेफ्टिनेंट जनरल HAG स्केल लेवल 15 1,82,200-2,24,100
HAG+Scale लेवल 16 2,05,400-2,24,400
VCOAS/Army Cdr/ लेफ्टिनेंट जनरल (NFSG) लेवल 17 2,25,000/- (fixed)
COAS लेवल 18 2,50,000/- (fixed)
मिलिट्री सर्विस पे (MSP) – केवल लेफ्टिनेंट और ब्रिगेडियर की पोस्ट के लिए लेवल 10-13A 1,55,000 p.m. (fixed)

नोट– यहां दी गई CDS जॉब प्रोफाइल्स के अनुसार अनुमानित सैलरी है, जो समय और कार्य अनुभव के अनुसार ज्यादा भी हो सकती है।

FAQs

CDS में कितने एग्जाम होते हैं?

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) हर साल में दो बार CDS एग्जाम का आयोजन करता है। CDS में आपको सबसे पहले रिटन एग्जाम पास करना होता है। रिटन एग्जाम पास करने के बाद आपको इंटरव्यू (SSB) में शामिल होना होता है।

CDS एग्जाम देने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

CDS एग्जाम देने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 19 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। तभी आप CDS का एग्जाम दे सकते हैं।

क्या मैं साल में दो बार CDS का एग्जाम दे सकता हूं?

हां, आप CDS एग्जाम के लिए जरूर अप्लाई कर सकते हैं। चूंकि CDS एग्जाम 1 साल में दो बार आयोजित किया जाता है, आप दोनों में से किसी एक में एग्जाम में उपस्थित हो सकते हैं, लेकिन आपको CDS एग्जाम की सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पात्रता को पूरा करते हों।

क्या कोई लड़की CDS एग्जाम में अप्लाई कर सकती है?

फीमेल कैंडिडेट्स के लिए CDS एलिजिबिलिटी के अनुसार, जिनका जन्म 1 जनवरी 2005 के बाद और 2 जनवरी 1999 से पहले नहीं हुआ है, वे इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई कर सकती हैं । योग्यता और राष्ट्रीयता से संबंधित अन्य सभी नियम मेल कैंडिडेट्स की तरह ही रहेंगी।

NDA और CDS एग्जाम में क्या अंतर है?

NDA में एग्जाम देने की आयु 19 वर्ष है, जबकि CDS में 19 से 25 साल है। दोनों एग्जाम पुरुष और महिला कैंडिडेट दे सकते हैं। NDA के एग्जाम के लिए 12वीं जरूरी है, तो CDS के लिए ग्रैजुएशन की डिग्री होना जरूरी होनी चाहिए। इन दोनों ही एग्जाम के लिए रिटन एग्जाम और इंटरव्यू होता है।

CDS के लिए कौन सी डिग्री सबसे अच्छी है?

CDS एग्जाम के लिए कैंडिडेट किसी भी स्ट्रीम से हो सकते हैं, लेकिन एयर फोर्स और नेवी में जाने के लिए कंडिडेस्ट्स को 12वीं क्लास तक फिजिक्स और मैथ्स की स्टडी करना जरूरी होता हैं।

आशा है आपको CDS previous year paper in Hindi पर आधारित CDS एग्जाम का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यह ब्लॉग अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

10,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert