MP Board 5th, 8th Result 2025: मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2025 आज 28 मार्च 2025 को जारी कर दिया गया है। छात्र और अभिभावक rskmp.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा भोपाल के महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान में दोपहर 1:00 बजे हुई थी। इस वर्ष, कक्षा 5वीं में 11.17 लाख से अधिक और कक्षा 8वीं में 11.68 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 92.70%, जबकि कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत 90.02% रहा। बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करेगा, हालांकि अभी तक इन परीक्षाओं को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दी गई है।
MP Board 2025 रिज़ल्ट कैसे चेक करें ?
MP Board 2025 रिज़ल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए जा रहे प्वाइंट्स को फॉलो करें :
- सबसे पहले rskmp.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए लॉग-इन सेक्शन में स्कूल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब यूजर आइडी व पासवर्ड को सबमिट करें।
- अब लॉग-इन के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकते हैं।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board Result 2025: कक्षा 5वीं में 92.70% और कक्षा 8वीं में 90.02% छात्र सफल हुए
जानिए कहाँ से कर सकते हैं रिजल्ट चेक
स्टूडेंट्स इन सभी वेबसाइट पर अपना रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं:
उम्मीद है आप सभी को MP Board 5th, 8th Result 2025 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।