JEE Mains Result 2023 (Out Today): खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार: जानें कब तक आएगा जनवरी सेशन का परिणाम?

1 minute read
JEE Mains Result 2023 are out

एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा की आंसर जारी की तो कैंडिडेट्स में मार्क्स को लेकर चर्चा होने लगी। अब जल्द ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि एनटीए जल्द ही जेईई मेन रिजल्ट (JEE Mains result) की घोषणा करेगा। जेईई मेन 2023 का रिजल्ट आफिशियल वेबसाइट (jeemain.nta.nic.in) पर घोषित किया जाएगा।
कैसे देख सकते हैं रिजल्ट-

रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। हालांकि इस संबंध में एनटीए की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, मगर रिजल्ट की घोषणा 6 फरवरी को किसी भी समय की जा सकती है। जनवरी सेशन का रिजल्ट आने के बाद अप्रैल सेशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

JEE Mains Registration अप्रैल सत्र के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

  • पंजीकरण प्रक्रिया- 7 फरवरी 2023 से शुरू
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 7 मार्च 2023 तक
  • एडमिट कार्ड- मार्च के अंतिम सप्ताह में
  • एग्जाम डेट- 6 से 12 अप्रैल 2023

JEE Mains Result 2023 चेक करने के स्टेप्स

आफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए jeemain.nta.nic.in यहाँ विजिट कीजिए:

  • एनटीए जेईई मेन 2023 की आफिशियल वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in 2023 पर जाएं।
  • ‘व्यू जेईई मेन 2023 रिजल्ट’ या ‘व्यू स्कोर कार्ड’ पर क्लिक करें।
  • जेईई मेन रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट आफ बर्थ सेव करें।
  • “सबमिट” पर क्लिक करें।
  • स्कोर के साथ पूरा जेईई मेन रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • जेईई मेन 2023 रिजल्ट पेज डाउनलोड करें।

JEE Mains से संबंधित अधिक अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*