Today’s Current Affairs in Hindi | 08 अप्रैल 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 08 April 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 08 अप्रैल 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:- 

  1. हाल ही में ‘अलेक्जेंडर सेफ़रिन’ को यूरोपीय फुटबॉल संघो के संघ (UEFA) का अध्यक्ष बनाया गया है।
  2. हाल ही में राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मू’ ने असम राज्य में दो दिवसीय ‘गज उत्सव’ का उद्घाटन किया है।
  3. हाल ही में ‘अर्जेंटीना’ फीफा रैंकिंग 2023 में विश्व की एक नंबर फुटबॉल टीम बनी है।
  4. हाल ही में ‘IRENA’ ने वर्ल्ड एनर्जी ट्रांजिशन आउटलुक रिपोर्ट-2023 जारी की है।
  5. हाल ही में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ 07 अप्रैल को मनाया गया है।
  6. हाल ही में ‘यूक्रेन’ देश के राष्ट्रपति को पोलैंड के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट ईगल’ से सम्मानित किया गया है।
  7. हाल ही में ‘कलिकेश नारायण सिंह’ ने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  8. हाल ही में ‘शाहरूख खान’ को 2023 के लिए TIME 100 पोल का विजेता चुना गया है।
  9. हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘गुजरात’ राज्य मे भगवान हनुमान की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है।
  10. हाल ही में दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट ‘हर्ट्स फील्ड जैक्सन अटलांटा’ को घोषित किया गया है।
  11. हाल ही में झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री ‘जगरनाथ महतो’ का निधन हुआ है।
  12. हाल ही में राजस्थान राज्य सरकार ने पहली ‘महिला सरकारी निधि’ शुरू की है।
  13. हाल ही में आयी WTO की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में वैश्विक व्यापार 1.7% प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।
  14. हाल ही में सयुक्त सैन्य अभ्यास ‘कवच’ अंडमान & निकोबार में आयोजित किया गया है।
  15. हाल ही में दुनिया का 9वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट नई दिल्ली का ‘इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ बना है।
  16. हाल ही में फ्रांस के ‘पेरिस शहर’ में रेंटल इलेक्ट्रिक स्कूटर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  17. हाल ही में बिहार राज्य के प्रसिद्ध ‘मर्चा चावल’ को GI टैंग दिया गया है। 
  18. हाल ही में ‘नित्या अब्राहम’ को यंग यूरोलोजिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
  19. हाल ही में ईरान देश ने ‘UAE’ में 08 वर्षों में अपना पहला राजदूत नियुक्त किया है।
  20. हाल ही में ‘पेरू देश’ को 2023 की फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी से हटा दिया गया है।
  21. हाल ही में ‘डांते अकिरा उवाई’ ने गैंगवोन 2024 के लिए पदक डिजाइन प्रतियोगिता जीती है।
  22. हाल ही में पश्चिम बंगाल राज्य ‘Cope India Exercise’ की मेजबानी करेगा।
  23. हाल ही में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जम्मू में ‘ईट राइट मिलेट मेला’ आयोजित किया है। 
  24. हाल ही में होंडा मोटर ने ‘सुत्सुमु ओटामी’ को अपना नया MD और CEO नियुक्ति किया है।
  25. हाल ही में इजरायल देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘एहुद बराक’ ने इजरायल के पास परमाणु हथियार होने की पुष्टि की है।

GK Today Current Affairs In Hindi – 08-April-2023 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1.  हाल ही में ‘एप्पल इंक’ कहाँ भारत में अपना पहला भारतीय स्टोर खोलेगी?

(A) मुंबई 
(B) नई दिल्ली 
(C) बेंगलुरु 
(D) जयपुर 
उत्तर- (A) मुंबई 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘शिक्षा सेवा चयन आयोग’ स्थापित करने की घोषणा की है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) राजस्थान 
(C) बिहार 
(D) उत्तर प्रदेश 
उत्तर- (D) उत्तर प्रदेश 

3. हाल ही में किस देश ने बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए ‘गोल्डन लाइसेंस’ लॉन्च किया है?

(A) UAE 
(B) बहरीन 
(C) सिंगापुर 
(D) इंडोनिशया 
उत्तर- (B) बहरीन 

4. हाल ही में किस राज्य की ‘‘वुड कार्विंग’’ को GI टैंग मिला है?

(A) जम्मू और कश्मीर 
(B) कर्नाटक 
(C) लद्धाख 
(D) केरल 
उत्तर- (C) लद्धाख 

5. हाल ही में ‘फोर्ब्स अरबपति 2023’ की सूची में कौन सबसे अमीर खेल मालिक बने है?

(A) गौतम अडानी 
(B) मुकेश अंबानी 
(C) रतन टाटा 
(D) कुमार मगलम बिड़ला 
उत्तर- (B) मुकेश अंबानी 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*