कल्याण का पर्यायवाची शब्द | kalyan ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानें कल्याण के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read

kalyan ka Paryayvachi Shabd उपकार, भलाई, परहित, भला, क्षेम, समृद्धि और मंगल होते हैं। यहां हम कल्याण के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, कल्याण के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और क वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

कल्याण का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां कल्याण के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. उपकार
2. भलाई
3. परहित
4. भला
5. क्षेम
6. समृद्धि
7. मंगल 

यह भी पढ़ें :

कल्याण के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

कल्याण के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

1. इस व्यक्ति ने बहुत से लोगों पर उपकार किया है। 
2. अंशुल सभी के मंगल के लिए काम करता है। 
3. राहुल समाज के परहित के लिए बहुत से कार्य करता है। 
4. शशांकि ने निर्धन लोगों की भलाई के लिए कुछ योजनाएं बनाई है।
5. हर मनुष्य को समाज और पर्यावरण की समृद्धि के लिए कार्य करना चाहिए। 

क से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

क से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. कीर्ति – यश, शोहरत, प्रसिद्धि, ख्याति, प्रतिष्ठा आदि।  
2. कल्याण – उपकार, भला, परहित, भलाई आदि। 
3. केसरी – मृगराज, वनराज, सिंह, शेर, मृगेंद्र आदि। 
4. कमजोर – दुर्बल, शक्तिहीन, निर्बल, बलहीन, मरियल आदि। 
5. किसान – हलधर, खेतिहर, कृषक, भूमिपुत्र, अन्नदाता आदि।
6. कमल – नीरज, सरोज, पद्मा, नलिन, जलज, शतदल, पुष्कर आदि। 
7. कपड़ा – परिधान, चीर, वस्त्र, वसन, मयुख आदि। 
8. कामदेव – मनोज, आत्मभू, पंचशर, रतिपति, दर्पक आदि। 
9. क्रोध – गुस्सा, रोष, आक्रोश, अमर्ष, कोप आदि। 
10. कलम – लेखनी, अक्षरजननी, मसीपथ, पेन, तूलिका, अवलेखनी आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*