अर्जुन का पर्यायवाची शब्द | Arjun ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए अर्जुन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
अर्जुन का पर्यायवाची शब्द

Arjun ka Paryayvachi Shabd घनंजय, पांडुनंदन, पार्थ, कौंतेय, गांडीवधर, सव्यसाची, श्वेतवाहन, गुड़ाकेश, कुन्तिसुत, विजयरथ, बृहन्नला और कपिध्वज होते हैं। यहां हम अर्जुन के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, अर्जुन के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और अ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

अर्जुन का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां अर्जुन के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. घनंजय
2. पांडुनंदन
3. पार्थ
4. कौंतेय
5. गांडीवधर
6. सव्यसाची
7. श्वेतवाहन
8. गुड़ाकेश
9. कुन्तिसुत
10. विजयरथ
11. बृहन्नला
12. कपिध्वज 

यह भी पढ़ें :

अर्जुन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1. घनंजय महाभारत के युद्ध में वीर योद्धाओं में से एक थे। 
2. भगवान कृष्ण धनुर्धर अर्जुन को कौंतेय नाम से संबोधित करते थे। 
3. भोर के समय प्रजा ने पांडुनंदन को वन में गमन करते देखा। 
4. सव्यसाची अपने युद्ध कौशल के लिए विश्व विख्यात थे। 
5. कपिध्वज संध्या के समय अपने रथ पर सवार होकर महल की पश्चिम दिशा की ओर जाने लगे। 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. अमीर – धनवान, धनी, दौलतमंद, मालदार, रईस आदि। 
2. अश्व – घोड़ा, तुरंग, वाजि, हरि, घोटक आदि। 
3. अग्नि – आग, अनल, पावक, दहन, वह्नि, कृशानु आदि। 
4. अम्बु – जल, नीर, पानी, वारि, सलिल, क्षीर आदि। 
5. अंबर – आसमान, नभ, आकाश, गगन, फलक आदि। 
6. अच्छा – बेहतर, उत्तम, बढ़िया, चोखा, भला आदि। 
7. अनुमति – अनुमोदन, स्वीकृति, सहमति, इजाजत आदि। 
8. अपमान – अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, अवमान, तिरस्कार आदि।
9. अलंकार – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर आदि।
10. असुर – दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, शम्बर, पिशाच, रात्रिचर आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*