JOSAA Counselling 2024 Date : जेईई एडवांस में सफल स्टूडेंट्स आज से करें जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें शेड्यूल

1 minute read
JOSAA Counselling 2024 Date

JOSAA Counselling 2024 Date : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT), मद्रास ने JEE एडवांस्ड 2024 रिजल्ट 9 जून 2024 को जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स जेईई एडवांस 2024 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं।

ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, जेईई एडवांस 2024 रिजल्ट आने के बाद जेईई एडवांस की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। JOSAA (जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) ने काउंसलिंग शेड्यूल 2024 जारी कर दिया गया है। JEE एडवांस 2024 का एग्जाम क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह काउंसलिंग प्रक्रिया 5 चरणों में पूरी की जाएगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.josaa.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2024 Result Declared : जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी, कैंडिडेट्स ऐसे करें डाउनलोड

जोसा काउंसलिंग के लिए 10 जून 2024 के दिन से ही शाम 5 बजे से कैंडिडेट्स JOSAA 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे। वे कैंडिडेट्स जो आर्किटेक्चर फील्ड से संबंध रखते हैं, वे आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (ATA) का रिज़ल्ट घोषित किए जाने के बाद दिनांक 14 जून 2024 से JOSAA 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।  

पहले दो चरणों के लिए JOSAA 2024 का शेड्यूल 

पहले दो चरणों के लिए (JOSAA Counselling 2024 Date) का शेड्यूल इस प्रकार है: 

जोसा इवेंट्सजोसा महत्वपूर्ण तिथि
जोसा 2024 रजिस्ट्रेशन/च्वाॅइस फिलिंग10 जून 2024(शाम 5 बजे से)
एएटी क्वालीफाइड उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण (एएटी रिजल्ट घोषणा के बाद)14 जून 2024
एएटी-योग्य उम्मीदवारों के लिए विकल्प भरनासूचित किया जाएगा
उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर जोसा मॉक सीट आवंटन-115 जून 2024 (2 बजे से)
उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर जोसा सीट आवंटन-1 (उम्मीदवार अपनी पसंद को लॉक कर सकते हैं)17 जून 2024 (12.30 बजे से)
JoSAA 2024 के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण और च्वाॅइस फिलिंग समाप्त (च्वाॅइस की ऑटो/सिस्टम लॉकिंग)18 जून 2024 ( शाम 5 बजे तक)
आवंटित सीटों के आंकड़ों का मिलान और सत्यापन19 जून 2024
जोसा सीट आवंटन – राउंड 120 जून 2024 (सुबह 10 बजे से)
ऑनलाइन रिपोर्टिंग: शुल्क भुगतान/दस्तावेज़ अपलोड/पूछे गए सवाल के लिए उम्मीदवार का जवाब (यदि आवश्यक हो) (राउंड 1)24 जून 2024 (शाम 5 बजे तक)
उन अभ्यर्थियों के लिए शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान जिन्होंने निर्धारित तिथि से पहले भुगतान का प्रयास किया है25 जून 2024 (शाम 5 बजे तक)
क्वेरी का उत्तर देने का अंतिम दिन (राउंड 1)26 जून 2024 (शाम 5 बजे तक)
जोसा सीट आवंटन – राउंड 227 जून 2024 (शाम 5 बजे से)
ऑनलाइन रिपोर्टिंग: शुल्क भुगतान/दस्तावेज़ अपलोड/पूछे गए सवाल के लिए उम्मीदवार का जवाब (यदि आवश्यक हो) (राउंड 2)1 जुलाई 2024 (शाम 5 बजे तक)
उन अभ्यर्थियों के लिए शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान जिन्होंने निर्धारित तिथि से पहले भुगतान का प्रयास किया है2 जुलाई 2024 (शाम 5 बजे तक)
क्वेरी प्रश्न का उत्तर देने का अंतिम दिन (राउंड 2)3 जुलाई 2024
सीट वापस करने/सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की जानकारी देना (राउंड 2)3 जुलाई 2024 (शाम 5 बजे तक)

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (10 June) : स्कूल असेंबली के लिए 10 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

JoSAA 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

JoSAA 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे देखें:

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • JoSAA काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नई विंडो में कैंडिडेट्स को अपना JEE Main 2024/JEE Advanced 2024 आवेदन नंबर और पासवर्ड सेव करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • डिटेल सबमिट करने के बाद (जैसा कि JEE Main/JEE Advanced में दर्ज किया गया है) वाली एक नई विंडो सामने आएगी। अब डिटेल को क्रॉस-चेक करें और फिर अपना पासवर्ड बदलें।
  • सभी डिटेल को दोबारा देखकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अब आप इंजीनियरिंग स्ट्रीम और संस्थानों के उपलब्ध विकल्पों की जांच कर सकेंगे (JEE Mains 2024/JEE Advanced में उनकी रैंक के आधार पर)। 
  • अब आपको भाग लेने वाले संस्थानों में सीटों की उपलब्धता के अनुसार, अपनी पसंद के क्रम में बीटेक कार्यक्रम और संस्थान चुनना होगा।
  • अंत में अपनी पसंद को लॉक करना होगा, क्योंकि यह JoSAA 2024 सीट आवंटन प्रक्रिया की प्रक्रिया में एक आवश्यक कदम है। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JOSAA Counselling 2024 Date के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*