JEE Advanced Admit Card Link : जेईई एडवांस एडमिट कार्ड jeeadv.ac.in पर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

1 minute read
JEE Advanced Admit Card Link

JEE Advanced Admit Card Link : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) मद्रास ने 17 मई 2024 को जेईई एडवांस 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स जेईई एडवांस एडमिट कार्ड आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर सहित लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

जेईई एडवांस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक रविवार, 26 मई 2024, दोपहर 2:30 बजे तक सक्रिय रहेगा। आपको बता दें कि एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख, समय और स्थान जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी और कैंडिडेट्स को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। 

JEE Advanced Admit Card Link

आईआईटी मद्रास 26 मई 2024 को जेईई एडवांस 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। जेईई एडवांस 2024 पेपर 1 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, और जेईई एडवांस्ड पेपर 2 परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से आयोजित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Centres 2024 List : जेईई एडवांस के लिए जोनल वाइज एग्जाम सेंटर्स 2024 की सूची जारी, देखें यहां 

जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2024 तिथि

JEE Advanced Admit Card Link डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 26 मई है जो परीक्षा की तारीख तक है। जेईई एडवांस परीक्षा 2024 की महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखेंः

JEE Advanced 2024 Admit Card महत्वपूर्ण तिथियां
जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2024 रिलीज की तारीख17 मई 2024
जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि26 मई 2024
जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख26 मई 2024

JEE Advanced 2024 Admit Card डाउनलोड करने के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

  • सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिखाई देने वाले “एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक ओपन होने के बाद कैंडिडेट पोर्टल सामने दिखाई देगा।
  • अब अपना अपना जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें और फिर लॉगिन आइकन पर क्लिक करें।
  • अब आपका जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines (17 May) : स्कूल असेंबली के लिए 17 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

26 मई 2024 से होनी है परीक्षा (JEE Advanced Exam 2024)

जेईई एडवांस्ड 2024 का आयोजन 26 मई 2024 को होना है। प्रश्न पत्र में दो पेपर शामिल हैं – पेपर 1 और पेपर 2। परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स की रिस्पाॅंस शीट 31 मई 2024 को वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आईआईटी मद्रास के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2024 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट की ऑनलाइन घोषणा 9 जून 2024 को की जाएगी। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Advanced Admit Card Link के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*