CBSE Board Result 2023: ख़राब बोर्ड रिज़ल्ट के साथ कैसे डील करें?

1 minute read
CBSE Board Result 2023 : kharab board result ke sath kaise deal karein

स्टूडेंट्स इस समय CBSE के 10वीं और 12वीं के बोर्ड  रिज़ल्ट्स का बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं।  अनुमान है कि CBSE 10वीं और 12वीं क्लासेस के रिजल्ट मई के पहले दो हफ़्तों के भीतर ही जारी कर सकता है।  एग्ज़ाम्स के रिज़ल्ट का नाम सुनते ही अक्सर बहुत से स्टूडेंट्स को घबराहट होने लगती है।  कुछ स्टूडेंट्स खराब रिजल्ट के चलते कुछ गलत कदम भी उठा लेते हैं।  यहाँ कुछ टिप्स दिए जा रहें हैं जिनकी मदद से आप खराब बोर्ड रिजल्ट के साथ अच्छे से डील कर पाएंगे।  

CBSE Board Result 2023: खराब बोर्ड रिज़ल्ट के साथ डील करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स 

नीचे दिए जा रहे टिप्स की मदद से स्टूडेंट्स खराब रिज़ल्ट आने पर बेहतर तरीके से निपट सकते हैं : 

  • सोचिए कि यह केवल एक एग्जाम ही तो है  :  एग्जाम को आप जीवन मृत्यु का सवाल मत बना लीजिए।  ऐसा सोचिए कि यह केवल एक रिज़ल्ट ही तो है। अगली बार आपको अधिक तैयार रहना होगा और यह अधिक मुश्किल नहीं होगा।
  • अपनी गलतियों से सीखें : आप जानते होंगे कि आपने क्या गलत किया है। उसके आधार पर आप अपनी तैयारी को सुधार सकते हैं।
  • आप अपने अध्ययन को एक नए तरीके से शुरू करें : अगर आपने बहुत समय बैठकर  पढ़ाई की है तो इस बार आपको थोड़ा और एक्टिव लर्निंग के तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे कि नोट्स लेना,वीडियो देखना, बातचीत करना, ग्रुप स्टडी करना आदि।
  • अपने दोस्तों और परिवार से बात करें : उन्होंने भी शायद अपने जीवन में कुछ ऐसा देखा होगा। वे अपने अनुभव से आपको कुछ लाभ दे सकते हैं।  
  • मोटिवेशनल कहानियां पढ़ें और सुनें : आप खुद को मोटिवेट करने के लिए मोटिवेशनल कहानियां पढ़ या सुन सकते हैं।  इससे आपको हिम्मत मिलेगी और आपका उत्साह भी बढ़ेगा।  
  • पॉज़िटिव सोचें : अच्छी बातें सोचें और खुद को अच्छी चीज़ों के लिए हमेशा होपफ़ुल रखें।  
  • असफलता को एक नए मौके की तरह देखें : असफलता को एक नए सिरे से देखें।  ऐसा सोचें कि आपको भगवान ने यह मौका दिया है ज़ीरो से हीरो बनने का और कुछ कर दिखाने का ताकि आप दूसरों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकें।  
  • एक समय निर्धारित करें जब आप अपने दिमाग को आराम दे सकते हैं : आप एक सकारात्मक वातावरण में रहें और स्वस्थ भोजन खाएं। अपने दिमाग को अधिक शांत रखने के लिए आप योग और मेडिटेशन भी कर सकते हैं।
  • अपने उद्देश्यों को साफ करें : यदि आपका उद्देश्य यह है कि आप एक अच्छे कॉलेज में दाखिला पाएं तो आपको एक और बार बोर्ड परीक्षा की तैयारी करनी होगी।
  • अपने शिक्षकों या मेंटर से मदद लें :  आप उनसे अपनी गलतियों का अनुभव शेयर कर सकते हैं और उन्हें आपकी तैयारी में मदद करने के लिए पूछ सकते हैं।
  • निरंतर अभ्यास करें। अगर आप निरंतर अभ्यास करते हैं तो अगली बार आप अधिक तैयार होंगे।
  • आप इन टिप्स का पालन करते हुए आगे बढ़ सकते हैं। धैर्य रखें और निरंतर प्रयास करते रहें।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े हैं।   

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*