JEST 2023 : Notification, Answer Key, Result, Cutoff, Admit Card

1 minute read
JEST 2023

JEST का मतलब ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट है।  यह देश भर के विभिन्न इंस्टिट्यूट्स में फिजिक्स, थियोरिटिकल कंप्यूटर साइंस और न्यूरोसाइंस में पीएचडी/ इंटीग्रेटेड पीएचडी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए इंडिया में आयोजित एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है। इस एग्जाम को साल में एक बार आयोजित की जाती है और विभिन्न पार्टिसिपेटिंग इंस्टिट्यूट्स द्वारा रोटेशन के आधार पर आयोजित की जाती है। JEST 2023 को हाईली कॉम्पेटिटिव एग्जाम भी कहा जाता है, और एडमिशन प्रोसेस में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के साथ-साथ बाद के इंटरव्यू राउंड्स में उनके प्रदर्शन पर आधारित होती है। यदि आप इन फील्ड्स में से किसी एक में पीएचडी करने में रुचि रखते हैं, तो ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल होना अपनी एकेडमिक एबिलिटी दिखाने और एक टॉप इंस्टिट्यूट में एडमिशन सिक्योर करने का एक अच्छा अवसर हो सकता है।

JEST 2023 Overview 

एग्जाम का नामJEST 2023
फुल फॉर्म ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट
एग्जाम ऑर्गनाइजिंग बॉडी यह एग्जाम अलग अलग इंस्टिट्यूट्स के द्वारा रोटेशनल बायस पे आयोजित किया जाता है
लेवल ऑफ़ एग्जामयूनिवर्सिटी लेवल
टाइप ऑफ़ एग्जामपीएचडी और इंटीग्रेटेड पीएचडी 
मोड ऑफ एग्जाम पेन एंड पेपर मोड
क्वेश्चंस के प्रकार ऑब्जेक्टिव टाइप 
सब्जेक्ट्सफिजिक्स, थियोरिटीकल कंप्यूटर साइंस,न्यूरो साइंस 
योग्यताफिजिक्स,  थियोरिटीकल कंप्यूटर साइंस और न्यूरो साइंस में बैचलर और मास्टर्स डिग्री 
ऑफिशियल वेबसाइट www.jest.org.in 

JEST 2023 Latest Updates 

अभी तक दिए गए दिशा निर्देशों के आधार पर JEST एग्जाम की 2023 की डेट 11 मार्च 2023 है। JEST 2023 के एप्लीकेशन फॉर्म ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट की कंडक्टिंग अथॉरिटी, साइंस और इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड के द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

JEST 2023 Notification 

JEST 2023 लेटेस्ट नोटिफिकेशन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

JEST 2023 Notification PDF – Direct Download (Out Soon)

JEST 2023 Exam Dates

JEST 2023 की इंपोर्टेंट डेट्स निम्न प्रकार से है:

इवेंट्स डेट्स 
JEST एग्जाम रजिस्ट्रेशन28 जनवरी 2023
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट25 फरवरी 2023
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट
एग्जाम डेट11 मार्च 2023
रिजल्ट डेट
रिलीज़ ऑफ़ आंसर की 
काउंसलिंग प्रोसेस

JEST 2023 Exam Pattern 

JEST 2023 का एग्जाम पैटर्न निम्न प्रकार से है:

  • क्वेश्चंस के प्रकार: JEST परीक्षा में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चंस होते हैं।
  • क्वेश्चंस की संख्या: JEST एग्जाम में क्वेश्चंस की संख्या सब्जेक्ट्स फील्ड के आधार पर भिन्न हो सकती है, लेकिन आमतौर पर 50 से 60 प्रश्नों तक होती है।
  • परीक्षा की अवधि: JEST एग्जाम की अवधि आमतौर पर 3 घंटे होती है।
  • शामिल किए गए सब्जेक्ट्स: JEST परीक्षा में फिजिक्स, थ्योरिटिकल कंप्यूटर साइंस, या न्यूरोसाइंस में सब्जेक्ट्स की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल होती है, जो उस सब्जेक्ट्स एरिया पर निर्भर करता है जिसके लिए उम्मीदवार ने आवेदन किया है।

JEST Marking Scheme

मार्किंग स्कीम: प्रत्येक सही उत्तर को आमतौर पर एक अंक दिया जाता है, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 या 0.33 अंक का नकारात्मक अंकन होता है।

JEST 2023 Syllabus

JEST 2023 का सिलेबस नीचे दिया गया है:

फिजिक्स

  • क्लासिकल मैकेनिक्स
  • इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म 
  • क्वांटम मैकेनिक्स
  • थर्मोडायनामिक्स एंड स्टेटिस्टिकल मैकेनिक्स
  • एटॉमिक एंड मॉलिक्युलर फिजिक्स
  • कन्डेंस्ड मैटर फिजिक्स
  • न्यूक्लियर एंड पार्टिकल फिजिक्स
  • एस्ट्रोफिजिक्स एंड कॉस्मोलॉजी
  • एक्सपेरिमेंटल फिजिक्स

थ्योरिटिकल कंप्यूटर साइंस 

  • ऑटोमाटा, लैंग्वेजेज एंड कंप्यूटेशन
  • अल्गोरिथम एंड डाटा स्ट्रक्चर
  •  कॉम्प्लेक्सिटी थ्योरी
  • ग्राफ थ्योरी एंड कॉम्बिनेट्रॉनिक्स
  • प्रोग्रामिंग एंड फॉर्मल मेथड्स
  • डिज़ाइन एंड एनालिसिस ऑफ़ एल्गोरिथम
  • कंप्यूटर नेटवर्क एंड डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम्स
  • डाटाबेस सिस्टम्स
  • ऑपरेटिंग सिस्टम्स
  • कंपाइलर डिज़ाइन
  • कंप्यूटर आर्किटेक्चर

JEST Eligibility Criteria 

JEST 2023 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया नीचे दिया गया है:

  • राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक और विदेशी नागरिक JEST के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • आयु सीमा: JEST में उपस्थित होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
  • शैक्षिक योग्यता: JEST के लिए उपस्थित होने के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता सब्जेक्ट एरिया के आधार पर भिन्न होती है, लेकिन आमतौर पर फिजिक्स, थ्योरिटिकल कंप्यूटर साइंस या रिलेटेड फील्ड में बैचलर की डिग्री और मास्टर डिग्री की आवश्यकता होती है।
  • परसेंटेज: JEST के लिए उपस्थित होने के लिए न्यूनतम प्रतिशत की आवश्यकता नहीं है।
  • फाइनल ईयर के छात्र: फाइनल ईयर के छात्र जो अपनी स्नातक की डिग्री या मास्टर डिग्री की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अपनी सभी डिग्री आवश्यकताओं को पूरा कर लें।

JEST 2023 Application Process

JEST 2023 की एप्लीकेशन प्रोसेस निम्न प्रकार से है:

  1. JEST की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: JEST के लिए आवेदन करने का पहला कदम JEST की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है और परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी अपडेट या बदलाव की जांच करना है।
  2. पात्रता मानदंड जांचें: आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को अपनी पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि वे आवश्यक योग्यताओं को पूरा करते हैं।  यह जानकारी आमतौर पर JEST की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होती है।
  3. एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करें: अगला चरण परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना है।  उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान अपने व्यक्तिगत विवरण, एकेडमिक क्वालिफिकेशन और अन्य रिलेटेड इनफॉर्मेशन प्रदान करनी होगी।
  4. एप्लीकेशन फॉर्म भरें: एक बार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को जेस्ट एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जैसे हाल ही में पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान: अंतिम चरण आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, जिसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।

JEST 2023 Application Fee

  • जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800/- रुपये का भुगतान करना होगा।
  • एसटी और एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400/- रुपये का भुगतान करना होगा।

Required Documents and Guidelines For Updates 

अपडेट के लिए आवश्यक दस्तावेज और दिशानिर्देश:

  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  •  JEST एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
  •  डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  •  पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
  •  ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  •  कैटेगरी सर्टिफिकेट

JEST 2023 Admit Card

ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड 2023 फरवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने के लिए डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और अपनी एक फोटो पहचान पत्र साथ रखना होगा। एडमिट कार्ड आपको ऑनलाइन ही डाउनलोड करने होंगे। कैंडीडेट्स को एग्जाम के दिन अपना प्रवेश पत्र साथ रखना चाहिए क्योंकि किसी भी कैंडीडेट को बिना एडमिट कार्ड एक्जाम हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अथॉरिटी एग्जाम के लिए प्रत्येक रजिस्टर्ड कैंडिडेट के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। 

How to Prepare for JEST 2023

JEST 2023 के लिए तैयारी कैसे करें इसके लिए जानकारी नीचे दी गई है:

  1. टाइम टेबल बनाएं: परीक्षा के लिए टाइम टेबल बनाना काफी ज़रूरी हो जाता है। ऐसा करने से छात्रों को एक स्ट्रक्चर मिल जाता है, जिससे पढ़ाई करने में आसानी होती है।
  2. रिविज़न करें: रिविज़न करना भी ज़रूरी होता है क्योंकि ऐसा करने से जो पिछले डाउट्स होते हैं वे सब हल हो जाते हैं।
  3. मॉक टेस्ट हल करें: मॉक टेस्ट हल करने से परीक्षा को समझने और टाइम मैनेजमेंट की तैयारी हो जाती है।
  4. पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर हल करें: परीक्षा की तैयारी को और सटीक बनाने के लिए छात्रों को पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर को हल करना चाहिए। ऐसा करने से छात्रों को परीक्षा का फॉर्मेट पता चल जाएगा।
  5. रफ़्तार और एक्यूरेसी पर फोकस बनाएं: रफ़्तार और एक्यूरेसी का सही ताल-मेल एग्जाम में बेहतर परफॉर्म करने में सहायता करता है। जैसे-जैसे आप अपनी पढ़ाई करने की योजना के साथ आगे बढ़ेंगे और मॉक टेस्ट करना शुरू करेंगे, आपकी स्पीड खुद ही बेहतर होती जाएगी।

JEST 2023 Answer Key

JEST आंसर की 2023 मार्च 2023 में ऑनलाइन मोड में की जाएगी। आंसर की को पीडीएफ की फॉर्मेट में रिलीज़ किया जायेगा। कैंडिडेट आंसर की सहायता से अपने मार्क्स की गणना कर सकते हैं। यदि किसी कैंडिडेट को इंपोर्टेंट क्वेश्चंस के बारे में संदेह या शिकायत है तो उसे कंडक्टिंग अथॉरिटी को प्रस्तुत किया जाएगा। सभी कैंडिडेट्स को आंसर की के लिए ऑब्जेक्शन की फैसिलिटी भी मिलेगी। ऑब्जेक्शन फैसिलिटी जैसे ही पूरी हो जाएगी उसके बाद में आंसर की रिलीज़ कर दी जाएगी। 

JEST 2023 Result

JEST रिजल्ट्स 2023 की अनाउंसमेंट मार्च 2023 में की जाएगी। रिजल्ट्स ऑनलाइन मोड में उपलब्ध करवाए जायेंगे। फिर कैंडिडेट्स को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ फिल करनी होगी और रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।  एग्जाम देने वाले सभी कैंडिडेट्स के लिए कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट के साथ एक कम्बाइंड मेरिट लिस्ट जारी होगी। एंट्रेंस टेस्ट के लिए जाने होने वाले सभी कैंडिडेट्स को एग्जाम की प्रिपरेशन में प्राप्त अंकों के अनुसार टेस्ट-वाइज रैंक प्रदान की जाएगी।

JEST 2023 Counselling 

JEST 2023 की काउंसलिंग अप्रैल 2023 के फर्स्ट वीक में ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुरू की जाएगी। स्टूडेंट्स की उनकी ऑल इंडिया रैंक के अनुसार काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग प्रोसेस में दो प्रमुख चरण होंगे, अर्थात् सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन और चॉइस भरना। कैंडीडेट्स को काउंसलिंग के समय कॉलेज और कोर्स का चयन करना होगा जिसमें वे एडमिशन लेना चाहते हैं। एंट्रेंस टेस्ट में प्राप्त कैंडिडेट की प्रिफरेंस और रैंक के अनुसार एडमिशन दिया जाएगा।  कैंडीडेट्स को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स के साथ एलोटेड सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा।

FAQs

क्या JEST एग्जाम के लिए कोई एज लिमिट है?

नहीं, JEST एग्जाम के लिए किसी भी प्रकार की एज लिमिट नहीं है। 

किस पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा के लिए JEST एक्जाम कंडक्ट किया जाता है?

JEST एग्जाम को पीएचडी और इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए आयोजित किया जाता है। 

JEST 2023 एग्जाम डेट क्या है?

JEST 2023 की एग्जाम डेट है 11 मार्च 2023

उम्मीद है आपको JEST एग्जाम के संदर्भ में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यदि आप भी किसी विदेशी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu  के एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे एक उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*