JEECUP 2023 एग्जाम डेट्स के लिए नोटिस जारी

1 minute read
JEECUP 2023 exam updates ke liye notice jaari

जॉइंट एंटरेंस एगज़ामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश ने JEECUP 2023 के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी है। JEECUP (पॉलिटेक्निक) 2023 के एग्ज़ाम्स 1 जून 2023 से 6 जून 2023 के बीच आयोजित किए जाएंगे।

JEECUP की स्थापना सन 1986 में उत्तर प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के लिए एंटरेंस टेस्ट आयोजित कराने के लिए की गई थी। JEECUP हर साल उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में अलग-अलग टेक्निकल ट्रेड्स में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम आयोजित कराता है।

JEECUP 2023 एग्जाम डेट्स नोटिस के लिए ऑफ़िशियल वेबसाइट 

JEECUP 2023 का एग्जाम नोटिस देखने के लिए स्टूडेंट्स JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

JEECUP 2023 एग्जाम के लिए अपलाई करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड 

JEECUP के लिए अपलाई करने के लिए आप इन स्टेप्स को अपनाएं : 

  1. JEECUP की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाएँ। 
  2. होमेपेज पर जाकर JEECUP 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  3. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। 
  4. लॉगिन करें और अपनी सारी डिटेल्स एडमिशन फॉर्म में भरें। 
  5. एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें। 
  6. फॉर्म को डाउनलोड करके अपने कम्प्युटर में सेव कर लें। चाहे तो भविष्य के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी भी रख सकते हैं।

JEECUP 2023 एग्जाम के लिए फीस डिटेल्स 

JEECUP 2023 एग्जाम के लिए फीस डिटेल्स इस प्रकार हैं : 

  • एससी/एसटी वर्ग के छात्रों को JEECUP 2023 एग्जाम के लिए 200 रुपए फीस के तौर पर देने होंगे। 
  • JEECUP 2023 एग्जाम के लिए सामान्य वर्ग और अन्य सभी वर्गों को फीस के लिए 300 रुपए देने होंगे।  

इस बार दसवीं का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स भी कर सकेंगे JEECUP के लिए अप्लाई 

जो स्टूडेंट्स इस बार दसवीं के एग्जाम के लिए अपीयर हो रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर JEECUP एग्जाम की तरफ से आ रही है। ऐसे स्टूडेंट्स जो इस साल दसवीं के एग्जाम में बैठेंगे वे भी JEECUP 2023 का एग्जाम दे सकेंगे। इस बार दसवीं क्लास के बोर्ड एग्जाम के लिए अपीयर होने वाले स्टूडेंट्स JEECUP 2023 का एग्जाम तो दे सकेंगे लेकिन उसके लिए 1 जुलाई 2023 तक उनकी उम्र कम से कम 14 साल होनी चाहिए। बता दें कि JEECUP एग्जाम में बैठने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से दसवीं पास का सर्टिफिकेट होना ज़रूरी है। 

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बनें रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*