JEE Mains Result 2024 Session 1 : जल्द खत्म हो सकता है जेईई मेन्स पेपर 2 के रिजल्ट का इंतजार, इस तरह कर पाएंगे चेक

1 minute read
JEE Mains Result 2024 Session 1 (1)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main 2024 in Hindi) सेशन 1 का रिजल्ट 13 फरवरी को घोषित किया था। सेशन 1 के पेपर 2 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स को बता दें कि उनका रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। NTA उचित समय पर पेपर 2 के लिए JEE Mains Result 2024 Session 1 जारी करेगा। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के परिणाम जारी होने पर कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से रिजल्ट (JEE Mains Result 2024 Session 1) चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल सबमिट करनी होगी।

55,493 कैंडिडेट्स ने दिया था एग्जाम

जेईई मेन पेपर 2 की परीक्षा 24 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2024 पेपर 2 परीक्षाओं के लिए कुल 74,002 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 55,493 या 75 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

JEE Mains Result 2024 Session 1 कैसे करें?

JEE Mains Result 2024 Session 1 इन स्टेप्स से चेक कर सकते हैंः

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in  पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट/स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक पर क्लिक करना होगा।
  • अब विडों ओपन होने के बाद कैंडिडेट्स को मांगी गई डिटेल यानि एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करनी होगी।
  • डिटेल सबमिट करते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

कम स्कोर आने पर इस तरह कर सकते हैं सुधार

जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम में जिन कैंडिडेट्स को कम स्कोर मिला है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे कैंडिडेट्स परीक्षा की तैयारी करते रहें और जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। NTA की ओर से यह भी कहा गया है कि देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स पहले या दूसरे या फिर दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। JEE Main Exam 2024 एग्जाम में बीटेक प्रोग्राम के लिए पेपर 1, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए पेपर 2A और बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए पेपर 2B यानि कुल तीन पेपर होते हैं।

JEE Main Exam 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)3 से 15 अप्रैल 2024 तक।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Mains Result 2024 Session 1 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*