GATE Result 2024 Offical Date Out : इस दिन जारी होगा गेट 2024 का परिणाम, जानिए कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?

1 minute read
GATE Result 2024 Offical Date Out

ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट 2024 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतज़ार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस (IISc) बेंगलुरु 16 मार्च, 2024 को गेट 2024 परीक्षा का परिणाम घोषित कर देगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। या फिर इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी चेक कर सकेंगे। बता दें कि परीक्षा 3, 4, 10, और 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गयी थी।

GATE Result 2024 Offical Date Out : ऐसे कर सकेंगे चेक

GATE Result 2024 चेक करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें :

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद गेट 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट बटन दबाएं।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • इसे डाउनलोड कर, एक हार्ड कॉपी निकाल लें।

GATE Result 2024 डायरेक्ट लिंक

उम्मीद है आपको GATE Result 2024 Offical Date Out के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*