NEET UG 2023 में अच्छी रैंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को इन प्रमुख कॉलेज में मिल सकता है एडमिशन, जानें NEET UG से संबंधित सभी अहम जानकारियां

1 minute read
NEET UG 2023 me acchi rank prapt karne wale candidates ko in pramukh college me mil sakta hai admission jaane neet ug se sambandhit sabhi ahem jankariyan

NEET UG 2023 के लिए आज फिर से एप्लीकेशन विंडो खुल गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 11 अप्रैल को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2023 की रजिस्ट्रेशन कम एप्लीकेशन विंडो फिर से ओपन होने जा रही है। जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए पहले रजिस्टर्ड कराया था पर एप्लीकेशन फॉर्म जमा नहीं कर सके थे या फिर जिन कैंडिडेट्स को NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन और अप्लाई करना है, वे कैंडिडेट्स अपना फॉर्म neet.nta.nic.in पर जमा कर सकते हैं। एप्लीकेशन विंडो 13 अप्रैल की रात 11:59 बजे तक ओपन रहेगी।

NEET UG एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है। कैंडिडेट्स का एडमिशन एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होता है। यहां हम जानते हैं कि भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज कौन से हैं, जहां से पढ़कर कैंडिडेट्स अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: कैंडिडेट्स 13 अप्रैल तक neet.nta.nic.in पर कर सकते है ऑनलाइन आवेदन, जानें एग्जाम से संबंधित सभी अहम जानकारियां

भारत के प्रमुख मेडिकल कॉलेज और इंस्टिट्यूट 

यहां नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के अनुसार भारत के प्रमुख मेडिकल कॉलेज की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

1. एम्स (AIIMS), नई दिल्ली
2. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़​
3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर​
4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस (NIMHANS), बेंगलुरु​
5. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), बनारस 
6. ​​जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुदुचेरी​
7. संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI), लखनऊ
8. अमृता विश्वा विद्यापीठ, कोयम्बटूर​
9. श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम​
10. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपुर

यह भी पढ़ें – NEET UG Examination 2023: कोचिंग के बिना मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

NEET UG 2023 एग्जाम डेट और टाइमिंग 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: स्टूडेंट्स जो चीन से करना चाहते है MBBS की पढ़ाई; जान लें एडमिशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां

NEET UG 2023 एडमिट कार्ड डेट 

NTA द्वारा एग्जाम से 15-20 दिन पहले NEET UG एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी करने की संभावना है, जिसका अर्थ है कि कैंडिडेट्स 15 अप्रैल के बाद किसी भी समय NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप की उम्मीद कर सकते हैं।

NTA एग्जाम से एक सप्ताह पहले NEET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकता है। जिसके अनुसार कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2023 के बाद NEET UG एडमिट कार्ड प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते है। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*