Thailand Ki Rajdhani: जानें क्या है थाईलैंड की राजधानी?

1 minute read
Thailand Ki Rajdhani: जानें क्या है थाईलैंड की राजधानी?

थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया का एक देश है, बता दें कि Thailand Ki Rajdhani का नाम ‘बैंकॉक’ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थाईलैंड देश को पहले ‘सियाम’ नाम से जाना जाता था। लेकिन वर्ष 1948 में इस देश का नाम बदलकर ‘थाईलैंड’ रख दिया गया। यह देश पूरी दुनिया में समुंद्री तटों, बौद्ध मंदिरों, भव्य शाही महलों, व्यंजनों  और प्राचीन खंडरों के लिए विख्यात हैं। आइए अब हम Thailand Ki Rajdhani के साथ ही इस देश से जुड़ी अहम जानकारियां प्राप्त करते हैं। 

थाईलैंड की राजधानी

Thailand Ki Rajdhani का नाम ‘बैंकॉक’ है। थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया का एक देश है जिसका क्षेत्रफल 510,890 किलोमीटर है। बता दें कि थाईलैंड की आधिकारिक भाषा ‘थाई’ है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से शिक्षा, प्रशासन, घरेलू व्यापर और व्यावसायिक जीवन में किया जाता है। वहीं थाईलैंड की मुद्रा का नाम ‘बाथ’ हैं। 

यह भी पढ़ें – इजरायल की राजधानी 

“राम कियेन” है राष्ट्रीय ग्रंथ 

क्या आप जानते हैं कि थाईलैंड की 95 प्रतिशत आबादी ‘बौद्ध घर्म’ की अनुयायी हैं, लेकिन इसके साथ ही यहाँ हिंदू देवी देवताओं की भी आराधना की जाती हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि थाईलैंड का राष्ट्रीय ग्रंथ का नाम ‘राम कियेन’ है, जो रामायण का ही थाई संस्करण है। वहीं थाईलैंड का राष्ट्रीय चिह्न “गरुड़” है, जिसे “भगवान विष्णु” का वाहन माना जाता हैं। 

यह भी पढ़ें – मिस्र की राजधानी

सोंगक्रन त्योहार

बता दें कि Thailand Ki Rajdhani बैंकॉक दुनिया के सबसे ज्यादा गर्म शहरों में से एक है। यहाँ अप्रैल का महीना सबसे अधिक तापमान वाला होता है। लेकिन इस महीने में ‘सोंगक्रन त्योहार’ मनाया जाता है जो बिल्कुल भारत में मनाएं जाने वाले ‘होली’ के त्योहार की तरह होता है। लेकिन इसमें रंगों की जगह सिर्फ पानी का इस्तेमाल किया जाता है। 

यह भी पढ़ें – ईरान की राजधानी

आशा है कि आपको Thailand Ki Rajdhani से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*