जानिए दुनिया के सबसे अमीर देशों में क्या है भारत का स्थान  

1 minute read
जानिए दुनिया के सबसे अमीर देशों में क्या है भारत का स्थान
हाल ही में जारी आकड़ों के अनुसार दुनिया में सबसे अमीर देशों की सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसकी $26,854 बिलियन की जीडीपी दुनिया के सभी देशों से कही ज्यादा हैं। वहीं इसके बाद दुनिया के दूसरे अमीर देशो की सूची में अगला नाम चीन, जापान और जर्मनी का हैं। आपको बता दें कि भारत को इस सूची में पांचवा स्थान मिला है। आइए जानते हैं दुनिया के सभी अमीर देशों के बारे में विस्तार से सभी आवश्यक जानकारी। 

ये हैं दुनिया के सबसे अमीर देश 

यहाँ आपको दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची दी जा रही है। जिन्हें आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:-
क्रम संख्या देश सकल घरेलू उत्पाद (USD)प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (हजार अमेरिकी डॉलर)
1संयुक्त राज्य अमेरिका$26,854 बिलियन$80.30
चीन $19,374 बिलियन$13.72
जापान $4,410 बिलियन$35.39
जर्मनी $4,309 बिलियन$51.38
भारत $3,750 बिलियन$2.6
यूनाइटेड किंगडम (UK)$3,159 बिलियन$46.31
फ्रांस $2,924 बिलियन$44.41
इटली $2,170 बिलियन$36.81
कनाडा $2,090 बिलियन$52.72
10 ब्राजील $2,080 बिलियन$9.67

यह भी पढ़ें – जानिए अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के बारे में 

जानें प्रति व्यक्ति जीडीपी के आधार पर दुनिया के सबसे अमीर देश 

क्या आप जानते हैं किसी भी देश की तरक्की को उसकी जीडीपी, प्रति व्यक्ति आय, लिविंग स्टैंडर्ड और परचेजिंग पावर पैरिटी (PPP) के हिसाब मापा जाता है। अब हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीडीपी (GDP) और परचेजिंग पावर पैरिटी (PPP) के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर देश हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के वर्तमान आकलन 2023 के अनुसार इन अमीर देशों की सूची इस प्रकार हैं:-
  • आयरलैंड –  यह दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में टॉप पर है। आयरलैंड की जीडीपी और प्रति व्यक्ति परचेजिंग पावर 145,196 डॉलर है। 
  • लक्जमबर्ग – यूरोप के सबसे छोटे देशों में से एक लक्जमबर्ग का नाम दुनिया के अमीर देशों की सूची में दूसरे स्थान पर है। यहां की जीडीपी और प्रति व्यक्ति परचेजिंग पावर 142,490 डॉलर है। 
  • सिंगापुर – इस सूची में तीसरा स्थान सिंगापुर का है। यहां जीडीपी और प्रति व्यक्ति परचेजिंग पावर 133,895 डॉलर है। 
  • कतर – इस सूची में चौथा स्थान कतर का है। बता दें कि इस देश की जीडीपी और प्रति व्यक्ति परचेजिंग पावर 124,848 डॉलर है। 
  • मकाउ – इस सूची में मकाउ को पांचवा स्थान मिला है। यहां की प्रति व्यक्ति जीडीपी और प्रति व्यक्ति परचेजिंग पावर 89,558 डॉलर है। 
यह भी पढ़ें – जानिए यूरोप के देशों की सूची उनकी राजधनी और क्षेत्रफल के बारे में 
आशा है आपको दुनिया के सबसे अमीर देशों के बारे में सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*